रांची।
रांची पुलिस ने चोर गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें निकेश गुप्ता, राहुल कुमार उर्फ गुड्डू, मौसम अंसारी, शिबू लोहार, राज मद्रासी, मोहित मुंडा, समीर अंसारी और शालटर्न मेंडिस शामिल है। इनके पास से नगद, बाइक चोरी करने वाला टूलबॉक्स बरामद किए गए हैं। चोर गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कुख्यात गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी से खलारी थाना क्षेत्र में चोरी की कुल 13 वारदातों का खुलासा हुआ है। इनके ऊपर कुल 19 मामले दर्ज हैं। इनके पास से एक एलईडी टीवी, एक सोने का लॉकेट, पीतल की थाली, 1 जोड़ी पायल, चांदी के सिक्के, दो म्यूजिक सिस्टम, 4 मोबाइल फोन, एक बजाज पल्सर बाइक व 10,000 नगद बरामद किए गए हैं ।


