पलामू।
ACB की टीम ने शुक्रवार को हरिहरगंज ब्लॉक के bdo जागो महतो को 7 रुपए हजार रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार कूप निर्माण योजना में MB निर्गत करने हेतु BDO जागो महतो लाभुक संतोष कुमार यादव तेतरिया निवासी से रिश्वत की मांग की थी। संतोष यादव ने BDO जागो महतो के अनुचित मांग से तंग आकर इसकी शिकायत डालटनगंज स्थित निगरानी विभाग से की थी। निगरानी विभाग ने ने जांच पडताल में रिश्वत मांगे जाने के आरोप को सही पाए जाने के बाद bdo को रंगे हाथ पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया। शुकव्रार को लाभूक रिश्वत की रकम लेकर सुबह 10.30 बजे बीडीओ के आवास पर गया था। रिश्वत लिए जाने के बाद वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने बीडीओ को आवास से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम बीडीओ को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ लेती गयी है।


