Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 November 2026 || 00:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा; 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर
          Headline

          बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा; 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

          मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी गई। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि समेत कुल 32 प्रस्तावों को मंजूरी दी।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 10, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी गई। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि समेत कुल 32 प्रस्तावों को मंजूरी दी। सातवें केंद्रीय वेतनमान के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त करने वालों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया गया है। छठ पर्व से पहले लिए गए इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

          कैबिनेट के फैसले के अनुसार, पंचम केंद्रीय वेतनमान के कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 483 प्रतिशत से बढ़ाकर 497 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, षष्टम केंद्रीय वेतनमान के तहत डीए 262 प्रतिशत से बढ़ाकर 269 प्रतिशत करने की मंजूरी दी गई है।

          बैठक में कर्मचारियों को राहत देने के साथ विकास और आधारभूत संरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। मोकामा टाल क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और जल निकासी की व्यवस्था के लिए 254 करोड़ 57 लाख 38 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति दी गई। इसके अलावा बिहार नहर अनुरक्षण नीति, 2026 को भी मंजूरी मिली।

          महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक संचालित होने वाली इस योजना के लिए 88.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फैलोशिप योजना के लिए भी 126 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

          ग्रामीण परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1,399 करोड़ 60 लाख 28 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

          वहीं, बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा पुल परियोजना के लिए 4,572.53 करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय को मंजूरी दी गई। हाजीपुर में बस स्टैंड निर्माण के लिए 9 एकड़ 73 डिसमिल जमीन अधिग्रहण पर 44 करोड़ 52 लाख 44 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

          पर्यटन क्षेत्र में इको टूरिज्म और पार्कों से जुड़ी 11 योजनाओं को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने की मंजूरी दी गई। इसके अलावा बिहार भवन विधि, 2026 और बिहार एआई मिशन के संचालन से जुड़े प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली।

          राज्य की 59 जेलों में 159 प्रिजन कॉलिंग कियोस्क के संचालन के लिए बीएसएनएल को पांच वर्षों में 8 करोड़ 25 लाख 20 हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया।

          इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों में पदों के सृजन और प्रशासनिक सुधार से जुड़े प्रस्तावों पर भी मुहर लगी। कैबिनेट के इन फैसलों से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने के साथ राज्य में विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में भी कदम उठाया गया है।

          Bihar Cabinet decisions Bihar DA Hike 2026 बिहार DA बढ़ोतरी सम्राट चौधरी कैबिनेट सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          निशा भगत मौत मामले में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; SIT गठित

          November 10, 2026

          पलामू में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव और हवाई फायरिंग; 8 गिरफ्तार

          November 10, 2026

          दरभंगा में बंगाल के सराफा कारोबारी से लूट का खुलासा, 62 किलो चांदी और 5.94 लाख नकद बरामद, दो कारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

          November 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा; 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

          निशा भगत मौत मामले में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; SIT गठित

          पलामू में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव और हवाई फायरिंग; 8 गिरफ्तार

          दरभंगा में बंगाल के सराफा कारोबारी से लूट का खुलासा, 62 किलो चांदी और 5.94 लाख नकद बरामद, दो कारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

          बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन,15 अफसरों पर गिरी गाज, नौ सीओ समेत पीएचईडी के चार अधिकारी सस्पेंड

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.