Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 November 2026 || 00:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन,15 अफसरों पर गिरी गाज, नौ सीओ समेत पीएचईडी के चार अधिकारी सस्पेंड
          Headline

          बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन,15 अफसरों पर गिरी गाज, नौ सीओ समेत पीएचईडी के चार अधिकारी सस्पेंड

          सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के 15 अधिकारियों को निलंबित कर दिया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 10, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News: सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के 15 अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है। निलंबित अधिकारियों में सबसे अधिक नौ अधिकारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के हैं। वहीं, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के चार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है।

          जानकारी के अनुसार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में लापरवाही के मामले में नौ अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इनमें भागलपुर जिले के नवगछिया के अंचल अधिकारी संतोष कुमार सुमन, अररिया के फारबिसगंज के अंचल अधिकारी पंकज कुमार, गया जिले के बोधगया के अंचल अधिकारी रमेश कुमार और जहानाबाद जिले के मखदुमपुर के अंचल अधिकारी रंजीत कुमार उपाध्याय शामिल हैं।

          इसके अलावा सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज की अंचल अधिकारी प्रियंका सिंह, मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर के अंचल अधिकारी जयप्रकाश, टेटिया बंबर की अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी, कटिहार जिले के कोढ़ा के अंचल अधिकारी संजीव कुमार और गोपालगंज के राजस्व कर्मचारी शुभम कुमार को भी निलंबित किया गया है।

          वहीं, ग्रामीण विकास विभाग में भी कार्रवाई की गई है। भोजपुर जिले के आरा सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन को निलंबित किया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत सुपौल जिले के निर्मली एवं सिमराही की कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।

          इधर, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के चार अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है। इनमें शेखपुरा प्रमंडल के सहायक अभियंता रोहित कुमार दुबे, मुजफ्फरपुर के कनीय अभियंता भोला नाथ, पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रमंडल के कनीय अभियंता श्याम बाबू राय और सीतामढ़ी के सुरसंड प्रमंडल के कनीय अभियंता पवन कुमार शामिल हैं।

          सरकार की इस कार्रवाई को प्रशासनिक कामकाज में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले से प्रशासनिक महकमे में जिम्मेदारी के साथ काम करने का दबाव बढ़ने की उम्मीद है।

          Bihar Government News Samrat Choudhary Suspended Officers नौ सीओ सस्पेंड बिहार में 15 अधिकारी निलंबित सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा; 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

          November 10, 2026

          निशा भगत मौत मामले में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; SIT गठित

          November 10, 2026

          पलामू में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव और हवाई फायरिंग; 8 गिरफ्तार

          November 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा; 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

          निशा भगत मौत मामले में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; SIT गठित

          पलामू में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव और हवाई फायरिंग; 8 गिरफ्तार

          दरभंगा में बंगाल के सराफा कारोबारी से लूट का खुलासा, 62 किलो चांदी और 5.94 लाख नकद बरामद, दो कारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

          बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन,15 अफसरों पर गिरी गाज, नौ सीओ समेत पीएचईडी के चार अधिकारी सस्पेंड

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.