Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 19:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग
          Headline

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          तिलैया थाना क्षेत्र की तिलैया बस्ती से दो नाबालिग चचेरी बहनों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्राएं गुरुवार दोपहर घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 6, 2026Updated:November 6, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Koderma News:  तिलैया थाना क्षेत्र की तिलैया बस्ती से दो नाबालिग चचेरी बहनों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्राएं गुरुवार दोपहर घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने तिलैया थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और दोनों छात्राओं की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। इधर पुलिस को जांच में अहम सुराग हाथ लगा है। साथ ही दोनों को वापस लाने के लिए पुलिस निकल चुकी है।

          लापता छात्राओं में एक मनोज साव की 15 वर्षीय बेटी है, जबकि दूसरी उनके भाई रवि साव की 14 वर्षीय बेटी है। दोनों आपस में चचेरी बहनें हैं। परिजनों के अनुसार, गुरुवार 5 नवंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों रोज की तरह कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थीं।

          देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो बढ़ी चिंता

          परिजनों को उम्मीद थी कि दोनों छात्राएं कोचिंग से पढ़ाई कर निर्धारित समय पर घर लौट आएंगी। लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वे वापस नहीं पहुंचीं तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ने लगी। इसके बाद परिजनों ने पहले कोचिंग सेंटर में संपर्क कर दोनों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां भी उनकी तलाश की गई, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली।लगातार खोजबीन के बावजूद दोनों का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। घटना के बाद दोनों परिवारों में चिंता और बेचैनी का माहौल है।

          स्कूल में हुए छात्राओं के प्रदर्शन से भी जुड़ रही चर्चा

          इस मामले में एक अन्य पहलू भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि लापता छात्राओं में से एक सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा है। हाल ही में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशिभूषण सिंह के निलंबन के विरोध में छात्राओं ने प्रदर्शन किया था। चर्चा है कि लापता छात्राओं में से एक इस प्रदर्शन में शामिल थी। हालांकि, विद्यालय में हुए प्रदर्शन और दोनों छात्राओं के लापता होने के बीच किसी तरह का संबंध होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू को लेकर भी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच कर रही है।

          आवेदन में रीना देवी (42 वर्ष), पति मनोज साव, निवासी तिलैया बस्ती वार्ड नंबर-दो ने बताया कि पांच नवंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे उनकी बेटी सलोनी कुमारी (15 वर्ष), जो दसवीं कक्षा की छात्रा है,  गोतनी की बेटी रागिनी कुमारी (14 वर्ष), पिता रवि साव के साथ प्रतिदिन की तरह कोचिंग क्लास जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक दोनों घर वापस नहीं लौटीं।इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बच्चियों की काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों के यहां भी संपर्क कर उनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है।

          पुलिस ने शुरू की तलाश, विभिन्न पहलुओं पर जांच

          परिजनों की लिखित शिकायत मिलने के बाद तिलैया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों नाबालिग छात्राओं की तलाश में जुटी है। उनके घर से निकलने के बाद संभावित रास्तों, संपर्कों और अन्य परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल दोनों छात्राओं के लापता होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द दोनों का पता लगाया जा सके।

          Koderma Missing Girls News Tilaiya Police News Two Minor Cousins Missing कोडरमा में दो छात्राएं लापता तिलैया नाबालिग लड़कियां गायब
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.