Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 4 November 2026 || 20:15
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»तीसरी बेटी के जन्म के बाद कथित प्रताड़ना से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, चारों अस्पताल में भर्ती
          Headline

          तीसरी बेटी के जन्म के बाद कथित प्रताड़ना से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, चारों अस्पताल में भर्ती

          जमशेदपुर के मानगो स्थित उलीडीह थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शंकोसाई रोड नंबर पांच के केदार बगान में मंगलवार रात एक महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों को कथित तौर पर कीटना/शक खिला दिया और खुद भी ज/हर खा लिया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 4, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो स्थित उलीडीह थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शंकोसाई रोड नंबर पांच के केदार बगान में मंगलवार रात एक महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों को कथित तौर पर कीटना/शक खिला दिया और खुद भी ज/हर खा लिया। घटना में महिला और तीनों बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसी की तत्परता से चारों को देर रात एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

          पीड़ित महिला की पहचान पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। उसकी बेटियों में 13 वर्षीय माही मेहता, पांच वर्षीय मासूम मेहता और चार वर्षीय ऋषिका मेहता शामिल हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि तीसरी बेटी के जन्म के बाद से ही पति धर्मवीर मेहता और ससुराल के अन्य सदस्य उसे प्रताड़ित करने लगे थे। उसका पति ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित एक कंपनी में काम करता है।

          पिंकी के अनुसार, सास-ससुर, देवर और देवरानी भी उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते थे। उसने बताया कि 22 अक्टूबर को उसकी देवरानी गुड़िया ने उलीडीह थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से परिवार में विवाद और बढ़ गया था। लगातार घरेलू तनाव और कथित प्रताड़ना के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी।

          महिला के बयान के अनुसार, मंगलवार शाम उसने बाहर से कीट/नाशक खरीदा। इसके बाद उसने इसे खाने-पीने की चीजों में मिलाकर अपनी तीनों बेटियों को दे दिया और खुद भी सेवन कर लिया। कुछ देर बाद चारों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं।

          स्थिति गंभीर होते देख पड़ोसी अजय कुमार ने तत्परता दिखाई और बिना देर किए महिला तथा तीनों बच्चियों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उनका इलाज शुरू हो सका।

          बेहतर इलाज की व्यवस्था की मांग

          घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक को मामले की जानकारी देते हुए महिला और तीनों बच्चियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

          विकास सिंह ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि एक महिला का अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ इस तरह का कदम उठाना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म के कारण किसी महिला को प्रताड़ित किया जाना समाज के लिए शर्मनाक है।

          फिलहाल चारों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा, पारिवारिक तनाव और बेटियों के प्रति भेदभाव जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों को सामने ला दिया है।

          jamshedpur news Mango Family Dispute जमशेदपुर कीटनाशक घटना तीन बेटियों के साथ आत्महत्या का प्रयास मानगो में मां ने बेटियों को खिलाया जहर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          November 4, 2026

          जाली नोट और हवाला कनेक्शन की जांच में हजारीबाग पहुंची NIA, दो घरों को खंगाला

          November 4, 2026

          धनतेरस पर बन रहे कई शुभ संयोग,मिथुन-सिंह समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत,प्रदोष काल में खरीदारी करना होगा शुभ

          November 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          तीसरी बेटी के जन्म के बाद कथित प्रताड़ना से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, चारों अस्पताल में भर्ती

          जाली नोट और हवाला कनेक्शन की जांच में हजारीबाग पहुंची NIA, दो घरों को खंगाला

          धनतेरस पर बन रहे कई शुभ संयोग,मिथुन-सिंह समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत,प्रदोष काल में खरीदारी करना होगा शुभ

          हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- प्रधानमंत्री बनना है तो बांग्लादेश जाकर आजमाएं किस्मत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.