Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 5 November 2026 || 21:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थीं तीन मासूम की टीले के नीचे दबकर गई जान,हादसे के बाद गांव में पसरा मातम
          Headline

          घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थीं तीन मासूम की टीले के नीचे दबकर गई जान,हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

          बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मिट्टी के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना दिघलबैंक प्रखंड के हरूवाडांगा स्थित सुल्तानगंज वार्ड संख्या 10 की है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 4, 2026Updated:November 4, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Kishanganj News:  बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मिट्टी के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना दिघलबैंक प्रखंड के हरूवाडांगा स्थित सुल्तानगंज वार्ड संख्या 10 की है। तीनों बच्चियां घर की लिपाई के लिए मिट्टी लाने गई थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला धंस गया और तीनों उसके नीचे दब गईं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

          जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियां अपने घर के पास ही मिट्टी खोदने गई थीं। वे टोकरी में मिट्टी भरकर घर ला रही थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। देखते ही देखते तीनों बच्चियां मिट्टी के नीचे दब गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और बच्चियों को बाहर निकालने में जुट गए।

          ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों को मिट्टी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृत बच्चियों की पहचान जमदेश आलम की पुत्रियों नगमा प्रवीण और निशा प्रवीण तथा फरियाद आलम की पुत्री रूबी खातून के रूप में हुई है।

          बताया जाता है कि जमदेश आलम और फरियाद आलम दोनों सगे भाई हैं। इस हादसे में दोनों भाइयों की तीन बेटियों की एक साथ मौत हो गई। एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में बच्चियों की चहचहाहट गूंजती थी, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा हुआ है।

          घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी जुटाई। दिघलबैंक थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है।

          थानाध्यक्ष के अनुसार, परिजनों ने बच्चियों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों से बातचीत कर रही है। हादसे के बाद पूरे सुल्तानगंज गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के लिए इस दर्दनाक घटना पर विश्वास करना भी मुश्किल हो रहा है।

          kishanganj news Three Girls Died in Soil Collapse किशनगंज में तीन बच्चियों की मौत दिघलबैंक हादसा मिट्टी का टीला धंसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          November 5, 2026

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          November 5, 2026

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          पलामू में ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को किया गिरफ्तार

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.