Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 23 November 2026 || 16:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की ह/त्या, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार
          Headline

          पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की ह/त्या, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार

          जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एकता जंगल में मिले पंकज उरांव के शव के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पंकज की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने रची थी और हत्या के लिए कथित तौर पर 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 27, 2026Updated:September 27, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:  जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एकता जंगल में मिले पंकज उरांव के शव के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पंकज की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने रची थी और हत्या के लिए कथित तौर पर 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। मामले में पुलिस ने पत्नी, ससुर सहित सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

          पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर की सुबह करीब छह बजे एकता जंगल से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। बाद में शव की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी पंकज उरांव के रूप में हुई। पंकज 19 सितंबर से लापता था।

          मृतक के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में उसकी पत्नी अनिमा कुमारी और उसके मायके पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पत्नी सहित संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।

          पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई। आरोप है कि पंकज अक्सर अपनी पत्नी को हत्या की धमकी देता था। पुलिस का दावा है कि पति से परेशान होकर अनिमा ने उसकी हत्या की साजिश रची और इसमें अपने पिता समेत रिश्तेदारों व परिचितों को शामिल किया।

          जांच में पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि तेतरी देवी और पिंटू कुमार को कथित तौर पर 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस के अनुसार, तेतरी देवी के बैंक खाते में करीब आठ लाख रुपये मौजूद मिले हैं। बैंक लेनदेन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

          पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश के तहत रिंकी देवी के माध्यम से पंकज से फोन पर बातचीत कराई गई और उसे मिलने के लिए सतबरवा बुलाया गया। इसके बाद आरोपितों ने कथित तौर पर पंकज की हत्या कर दी और शव को एकता जंगल में फेंक दिया।

          इस मामले में पुलिस ने अनिमा कुमारी, पिंटू कुमार, तेतरी देवी, जितेंद्र उरांव, रिंकी देवी, रामजनम उरांव और दिलेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पलामू जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं।

          पुलिस ने आरोपितों के पास से मोबाइल फोन, नकदी, बैंक से जुड़े दस्तावेज और एक कार बरामद करने की जानकारी दी है। पुलिस अब मामले में हत्या की पूरी साजिश, पैसों के लेनदेन और अन्य संभावित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

          छापेमारी टीम में लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार, थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, बाबूलाल यादव, लेस्लीगंज रिजर्व गार्ड और पलामू पुलिस की तकनीकी शाखा के अधिकारी व जवान शामिल थे।

          Leslieganj Murder News Palamu Crime News Palamu murder case पति की हत्या सुपारी पलामू हत्याकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह में दोहरे ह’त्याकांड से सनसनी: घर के सामने ससुर और बहू की ह’त्या,ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका

          November 23, 2026

          विक्रमशिला सेतु पर अंतिम गर्डर लॉन्चिंग पूरी, स्लैब ढलाई शुरू; 14 जनवरी से दौड़ेंगे भारी वाहन

          November 22, 2026

          पलामू में गृह प्रवेश के भोज के बाद 50 से अधिक लोग बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती

          November 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह में दोहरे ह’त्याकांड से सनसनी: घर के सामने ससुर और बहू की ह’त्या,ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका

          विक्रमशिला सेतु पर अंतिम गर्डर लॉन्चिंग पूरी, स्लैब ढलाई शुरू; 14 जनवरी से दौड़ेंगे भारी वाहन

          पलामू में गृह प्रवेश के भोज के बाद 50 से अधिक लोग बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती

          पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद

          सनातन को बाहरी ही नहीं, भीतरी शक्तियों से भी खतरा : स्वामी रामदेव

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.