Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 26 September 2026 || 01:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेला शुरू, देश-विदेश से पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु]2500 बेड की टेंट सिटी और 150 ई-रिक्शा तैयार
          Headline

          गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेला शुरू, देश-विदेश से पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु]2500 बेड की टेंट सिटी और 150 ई-रिक्शा तैयार

          मोक्ष की नगरी गयाजी में शुक्रवार से विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का शुभारंभ हो गया। 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले 17 दिवसीय मेले में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा, आवासन, यातायात और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 25, 2026Updated:September 25, 2026No Comments7 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Gaya Ji: मोक्ष की नगरी गयाजी में शुक्रवार से विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का शुभारंभ हो गया। 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले 17 दिवसीय मेले में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा, आवासन, यातायात और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।

          मेले के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे। उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु के चरणचिह्न के दर्शन किए।

          इसके बाद मुख्यमंत्री ने फल्गु नदी स्थित देवघाट का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें मेला क्षेत्र में सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, आवासन और यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

          टेंट सिटी में 2500 बेड की व्यवस्था

          श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए ऐतिहासिक गांधी मैदान में टेंट सिटी तैयार की गई है। इसमें करीब 2500 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा लोगों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए 150 मुफ्त ई-रिक्शा भी चलाए जाएंगे।

          मेले में संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। प्रशासन की ओर से 6 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन सहायता के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।

          डिजिटल माध्यम से मिलेगी पिंडदान की जानकारी

          इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डिजिटल सेवाओं पर भी विशेष जोर दिया गया है। ‘पिंडदान गयाजी’ मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए श्रद्धालुओं को पिंडदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें विभिन्न पिंडदान वेदियों, कर्मकांड, पंडा-पुरोहित, आवासन, यातायात और पार्किंग की जानकारी शामिल है।

          इसके अलावा ऐप के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्रों, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सहायता के लिए जरूरी संपर्क नंबर भी उपलब्ध रहेंगे। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

          नेपाल से पहुंचे 50 श्रद्धालु

          पितृपक्ष मेले के पहले दिन नेपाल से भी श्रद्धालु गयाजी पहुंचे। नेपाल के मोरंग जिले की केरावाटी गांवपालिका के अमही, भौनी और बैरबन गांव से करीब 50 श्रद्धालुओं ने फल्गु नदी के घाट पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान से पिंडदान और तर्पण किया।

          पुनपुन पंडा समिति के सचिव राकेश उर्फ रिंकू पांडे ने बताया कि नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने तर्पण किया है। आने वाले दिनों में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पिंडदानी गयाजी पहुंचने की उम्मीद है।

          । मोक्ष की नगरी गयाजी में शुक्रवार से विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का शुभारंभ हो गया। 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले 17 दिवसीय मेले में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा, आवासन, यातायात और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।

          Gaya Pitru Paksha 2026 Gaya Pitru Paksha Mela Pind Daan Gaya गया पिंडदान गयाजी पितृपक्ष मेला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा पुलिस का ‘विश्वास’ अभियान, 56 फोन मालिकों के खोए मोबाइल पाकर खिले चेहरे , 177 मोबाइल बरामद

          September 25, 2026

          ईशाकचक मर्डर केस का खुलासा: मिट्टी में दबाया था शव, दो आरोपी गिरफ्तार; पैसों के विवाद में हत्या का आरोप

          September 25, 2026

          रजौली की ऐतिहासिक नानकशाही उदासी संगत जहां कभी गुरु नानक की वाणी गूंजी होगी, आज वहां पसरा है सन्नाटा

          September 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा पुलिस का ‘विश्वास’ अभियान, 56 फोन मालिकों के खोए मोबाइल पाकर खिले चेहरे , 177 मोबाइल बरामद

          ईशाकचक मर्डर केस का खुलासा: मिट्टी में दबाया था शव, दो आरोपी गिरफ्तार; पैसों के विवाद में हत्या का आरोप

          रजौली की ऐतिहासिक नानकशाही उदासी संगत जहां कभी गुरु नानक की वाणी गूंजी होगी, आज वहां पसरा है सन्नाटा

          गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेला शुरू, देश-विदेश से पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु]2500 बेड की टेंट सिटी और 150 ई-रिक्शा तैयार

          गिरिडीह में दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर ह/त्या, 8-10 युवकों पर आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.