Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 24 September 2026 || 04:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार MLC चुनाव: JDU ने 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार,पटना से नीरज कुमार, तिरहुत से अभिषेक झा को JDU का टिकट
          Headline

          बिहार MLC चुनाव: JDU ने 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार,पटना से नीरज कुमार, तिरहुत से अभिषेक झा को JDU का टिकट

          बिहार विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय को उम्मीदवार बनाया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 23, 2026Updated:September 23, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News: बिहार विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के स्तर से उम्मीदवारों की घोषणा की गई।

          बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों पर चुनाव 23 अक्टूबर को होना है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। नामांकन की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

          JDU की ओर से घोषित सूची में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार को फिर उम्मीदवार बनाया गया है। तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा को मैदान में उतारा गया है। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सारण से आनंद पुष्कर और दरभंगा से घनश्याम राय पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

          उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। पार्टी की ओर से कहा गया कि शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को चुनाव में प्रमुखता से रखा जाएगा।

          उमेश कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए गए हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उच्च शिक्षा के अवसरों के विस्तार, कौशल विकास और युवाओं को रोजगार से जोड़ने से जुड़े सरकार के कार्यों का उल्लेख किया।

          JDU प्रदेश अध्यक्ष ने सात निश्चय-2 और सात निश्चय-3 का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, वर्ष 2020 से 2025 के दौरान युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया गया। वहीं सात निश्चय-3 के तहत 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

          गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को की थी। इन सीटों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

          Bihar MLC Election 2026 JDU MLC Candidates JDU उम्मीदवार सूची नीरज कुमार पटना स्नातक बिहार MLC चुनाव 2026
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता पहला पदक, रचा इतिहास, 49 किलो भारोत्तोलन में मीराबाई ने जीता सिल्वर, भारत का इंतजार खत्म

          September 23, 2026

          JSSC-CGL केस में मानगो के फूड इंस्पेक्टर हिरासत में, पैतृक घर से उठाया

          September 23, 2026

          सैनिक स्कूल तिलैया में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, 8 स्कूलों के 300 कैडेट शामिल,सैनिक स्कूल तिलैया बना ओवरऑल चैंपियन

          September 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता पहला पदक, रचा इतिहास, 49 किलो भारोत्तोलन में मीराबाई ने जीता सिल्वर, भारत का इंतजार खत्म

          JSSC-CGL केस में मानगो के फूड इंस्पेक्टर हिरासत में, पैतृक घर से उठाया

          सैनिक स्कूल तिलैया में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, 8 स्कूलों के 300 कैडेट शामिल,सैनिक स्कूल तिलैया बना ओवरऑल चैंपियन

          बिहार MLC चुनाव: JDU ने 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार,पटना से नीरज कुमार, तिरहुत से अभिषेक झा को JDU का टिकट

          बिहार कैबिनेट के 24 फैसलों पर मुहर,बेगूसराय में दिनकर तो पटना में मां सीता महिला विवि को मंजूरी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.