Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 22 September 2026 || 19:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमशेदपुर में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा,8 आरोपी गिरफ्तार, 21 बाइक-स्कूटी बरामद ओडिशा तक फैला था चोरी के वाहनों का नेटवर्क
          Headline

          जमशेदपुर में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा,8 आरोपी गिरफ्तार, 21 बाइक-स्कूटी बरामद ओडिशा तक फैला था चोरी के वाहनों का नेटवर्क

          बिष्टुपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की निशानदेही पर बागबेड़ा, पोटका और कोवाली थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चोरी की 21 बाइक और स्कूटी बरामद की गई हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 22, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jamshedpur News: बिष्टुपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की निशानदेही पर बागबेड़ा, पोटका और कोवाली थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चोरी की 21 बाइक और स्कूटी बरामद की गई हैं।

          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के सदस्य जमशेदपुर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद वाहनों की पहचान छिपाकर उन्हें दूसरे इलाकों में बेचने की बात सामने आई है।

          पीएम मॉल के पास दो युवक पकड़े गए

          पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की रात सूचना मिली थी कि पीएम मॉल के पास दो युवक चोरी की स्कूटी लेकर घूम रहे हैं और एक अन्य वाहन चोरी करने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर बिष्टुपुर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की और दोनों युवकों को पकड़ लिया।

          पुलिस ने बरामद स्कूटी की जांच की तो उसके चोरी का होने की पुष्टि हुई। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू की। इसके बाद बागबेड़ा, पोटका और कोवाली थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की गई।

          इन इलाकों से चोरी करते थे वाहन

          पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबली पार्क, नेचर पार्क, पीएम मॉल और नॉर्थ पार्किंग एरिया समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़े बाइक और स्कूटी चोरी करते थे। वाहन चोरी करने के बाद उनकी पहचान छिपाने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और नंबर प्लेट में बदलाव किया जाता था।

          इसके बाद चोरी किए गए वाहनों को शहर से बाहर ग्रामीण इलाकों और पड़ोसी राज्य ओडिशा के सीमावर्ती गांवों में ले जाकर बेचने की बात सामने आई है।

          21 वाहन बरामद, अन्य की तलाश जारी

          गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महेश कुमार उर्फ गोलू, मुनीराम मुर्मू, कारू मार्डी, विक्रांत साहनी, विक्रम साहनी, अशोक पात्रो, पेलाराम सरदार और काशीनाथ सरदार के रूप में हुई है।

          पुलिस अब बरामद वाहनों के इंजन और चेचिस नंबर का सत्यापन कर रही है। वाहनों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से जोड़ा जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे वाहन चोरी के कई पुराने मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

          पूछताछ के आधार पर पुलिस चोरी के वाहनों को रखने, खरीदने-बेचने और दूसरे राज्यों तक पहुंचाने में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

          21 बाइक स्कूटी बरामद east singhbhum crime news Jamshedpur Vehicle Theft Gang अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह जमशेदपुर वाहन चोरी गिरोह
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          छपरा में सचिन ह/त्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में दोस्त ने दिया घटना को अंजाम

          September 22, 2026

          जमुई में छात्रा से छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल, दुसरे का टूटा पैर

          September 22, 2026

          जमुई छेड़खानी मामले में 3 नाबालिग निरुद्ध, 2 की तलाश,वायरल वीडियो से खुलासा, एसआईटी कर रही मामले की जांच

          September 21, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जमशेदपुर में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा,8 आरोपी गिरफ्तार, 21 बाइक-स्कूटी बरामद ओडिशा तक फैला था चोरी के वाहनों का नेटवर्क

          छपरा में सचिन ह/त्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में दोस्त ने दिया घटना को अंजाम

          पंजाब से बिहार लाया जा रहा 1.10 करोड़ की शराब बरामद,टायर-जीरा की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी

          जमुई में छात्रा से छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल, दुसरे का टूटा पैर

          जमुई छेड़खानी मामले में 3 नाबालिग निरुद्ध, 2 की तलाश,वायरल वीडियो से खुलासा, एसआईटी कर रही मामले की जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.