Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 21 September 2026 || 19:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमुई छेड़खानी मामले में 3 नाबालिग निरुद्ध, 2 की तलाश,वायरल वीडियो से खुलासा, एसआईटी कर रही मामले की जांच
          Headline

          जमुई छेड़खानी मामले में 3 नाबालिग निरुद्ध, 2 की तलाश,वायरल वीडियो से खुलासा, एसआईटी कर रही मामले की जांच

          बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में अब तक तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है, जबकि दो अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस मुख्यालय ने भी संज्ञान लिया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 21, 2026Updated:September 21, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jamui News: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में अब तक तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है, जबकि दो अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस मुख्यालय ने भी संज्ञान लिया है।

          मामले की जांच के लिए जमुई की महिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो और तस्वीरों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।

          अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) केएस अनुपम ने सोमवार को बताया कि मामले में तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। वहीं, दो अन्य युवकों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मामले में स्पीडी ट्रायल की तैयारी शुरू करने की बात भी कही है।

          जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल के मुताबिक, घटना 19 सितंबर की है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना का पुनर्निर्माण कराया। इसके बाद वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की गई।

          एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता से संपर्क किया। उसके अनुसार, घटना 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे की है। शुरुआत में पीड़िता के पिता के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में वीडियो और तस्वीरों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की गई।

          बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने भी मामले का संज्ञान लिया है। आयोग की ओर से जमुई एसपी को पत्र भेजकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। आयोग के अनुसार, 10वीं कक्षा की छात्रा कोचिंग से मड़वा पहाड़ की ओर से लौट रही थी। इसी दौरान उसके साथ कथित मारपीट और बदसलूकी का वीडियो सामने आया।

          मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई होनी चाहिए और दोष साबित होने पर कानून के तहत सजा दिलाई जानी चाहिए।

          पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आरोपितों की पहचान, गिरफ्तारी और वायरल वीडियो प्रसारित करने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

          Jamui Minor Girl Case Jamui Viral Video Case जमुई क्राइम न्यूज जमुई नाबालिग से छेड़खानी जमुई वायरल वीडियो मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          लातेहार में मोबाइल के विवाद में दोस्त की ह/त्या, 40 दिन बाद जंगल से मिला कंकाल

          September 21, 2026

          टीएसपीसी सुप्रीमो नक्सली ब्रजेश गंझू एनकाउंटर पर भाई पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, CBI जांच की मांग

          September 21, 2026

          धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत दो घायल; 7 खोखा बरामद

          September 21, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जमुई छेड़खानी मामले में 3 नाबालिग निरुद्ध, 2 की तलाश,वायरल वीडियो से खुलासा, एसआईटी कर रही मामले की जांच

          लातेहार में मोबाइल के विवाद में दोस्त की ह/त्या, 40 दिन बाद जंगल से मिला कंकाल

          टीएसपीसी सुप्रीमो नक्सली ब्रजेश गंझू एनकाउंटर पर भाई पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, CBI जांच की मांग

          धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत दो घायल; 7 खोखा बरामद

          सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबे छह बच्चे, इलाके में मचा कोहराम

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.