Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 21:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोडरमा घाटी में दो टेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा केबिन में फंसा रहा
          Headline

          कोडरमा घाटी में दो टेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा केबिन में फंसा रहा

          रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मेघातरी काली मंडा के समीप रात करीब 12 बजे दो टेलरों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आगे चल रहे टेलर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 14, 2026Updated:September 14, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Koderma News:  रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मेघातरी काली मंडा के समीप रात करीब 12 बजे दो टेलरों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आगे चल रहे टेलर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। वहीं, दूसरे टेलर में सवार एक व्यक्ति केबिन में फंसकर घायल हो गया।

          बताया गया कि दोनों टेलर रांची की ओर से बिहार की तरफ जा रहे थे। मेघातरी के पास घाटी के ढलान पर पीछे चल रहे टेलर का कथित तौर पर ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वह नियंत्रण में नहीं आ सका। तेज रफ्तार टेलर आगे चल रहे दूसरे टेलर के केबिन से जा टकराया।

          टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आगे चल रहे टेलर के चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दुर्घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी।

          जानकारी मिलते ही कोडरमा घाटी हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

          सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर कुमार गिरी भी अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के साथ बचाव कार्य में सहयोग किया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने मृतक चालक और घायल व्यक्ति को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

          पुलिस के अनुसार, फिलहाल मृतक और घायल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में पीछे चल रहे टेलर के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है, लेकिन हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

          कोडरमा घाटी का यह मार्ग ढलान और घुमावदार रास्तों के कारण दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और तकनीकी खराबी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

          Koderma road accident Koderma Valley Accident Trailer Accident Koderma कोडरमा घाटी सड़क हादसा टेलर चालक की मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          September 16, 2026

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          September 16, 2026

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          September 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.