Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 02:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े
          Headline

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          नालंदा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 10 स्मार्ट मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 12, 2026Updated:September 12, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nalanda News:  नालंदा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 10 स्मार्ट मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी अस्थावां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और पुलिस के अनुसार संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे।

          पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर अस्थावां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस को 11 सितंबर को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के चुलिहारी पुल के पास कुछ युवक साइबर ठगी की गतिविधियों में शामिल हैं। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान चार युवकों को गिरफ्तार किया गया।

          पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश शुरू की। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर उगावां गांव के खंधा क्षेत्र में छापेमारी की गई। यहां से दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह पुलिस ने कुल छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

          जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया, मोबाइल कॉल और अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य लोगों को सेक्स स्कॉर्ट सर्विस में रोजगार दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। इसके अलावा खुद को फर्जी बाबा बताकर मनचाही महिला या पुरुष को वशीकरण कराने का दावा भी किया जाता था।

          आरोपी पहले लोगों को आकर्षक ऑफर और झूठे दावों के जरिए अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, सर्विस, पूजा-पाठ या अन्य अलग-अलग बहानों से उनसे पैसे की मांग की जाती थी। पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने इस तरीके से कई लोगों को अपना शिकार बनाया होगा।

          बरामद 10 मोबाइल फोन को पुलिस ने जांच के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। तकनीकी जांच के दौरान मोबाइल में मौजूद कॉल डिटेल, सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन लेनदेन और संभावित पीड़ितों से संबंधित जानकारी खंगाली जाएगी। इससे गिरोह के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिल सकती है।

          गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चुलिहारी निवासी बंटी कुमार (21), सोनू कुमार (19), सोनेलाल पासवान (36) और लक्की कुमार (18) के रूप में हुई है। वहीं उगावां निवासी दीपक कुमार (19) और सोनू कुमार (20) भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

          Asthawan Cyber Fraud Cyber Criminals Arrested Escort Job Scam Nalanda Cyber Crime Nalanda Police अस्थावां साइबर ठगी नालंदा पुलिस नालंदा साइबर अपराध साइबर अपराधी गिरफ्तार सेक्स स्कॉर्ट साइबर फ्रॉड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          November 5, 2026

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          November 5, 2026

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          पलामू में ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को किया गिरफ्तार

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.