Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 30 August 2026 || 01:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दून एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी का खुलासा, 120 जिंदा कछुए बरामद
          Headline

          दून एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी का खुलासा, 120 जिंदा कछुए बरामद

          धनबाद में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की मंडल स्तरीय टास्क टीम ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस की जांच के दौरान 120 जीवित कछुओं को बरामद किया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 30, 2026Updated:August 30, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Oplus_16908288
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Dhanbad News:  धनबाद में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की मंडल स्तरीय टास्क टीम ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस की जांच के दौरान 120 जीवित कछुओं को बरामद किया। कछुओं को जूट के बोरों में भरकर ट्रेन के महिला कोच में लावारिस हालत में रखा गया था। बरामद सभी कछुए इंडियन फ्लैपशेल प्रजाति के बताए गए हैं।

          जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की मंडल स्तरीय टास्क टीम गोमो से धनबाद के बीच रात्रि गश्ती और ट्रेनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दून एक्सप्रेस के पीछे की ओर स्थित महिला कोच के अंतिम कंपार्टमेंट में जवानों की नजर छह लावारिस थैलों और बोरों पर पड़ी। टीम ने कोच में मौजूद यात्रियों से सामान के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी भी यात्री ने इन थैलों और बोरों पर अपना दावा नहीं किया।

          सामान लावारिस होने के कारण आरपीएफ जवानों को संदेह हुआ। ट्रेन के धनबाद स्टेशन पहुंचने के बाद आरपीएफ पोस्ट धनबाद की टास्क टीम की मदद से सभी छह थैलों को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर उतारा गया। इसके बाद उनकी तलाशी ली गई।

          थैलों को खोलने पर उनके अंदर जूट के बोरे मिले। जब इन बोरों को खोला गया तो आरपीएफ जवान भी हैरान रह गए। प्रत्येक बोरे में बड़ी संख्या में जीवित कछुए भरे हुए थे। जांच में छह थैलों से कुल 120 जिंदा कछुए बरामद किए गए। बताया गया कि प्रत्येक बोरे में 20-20 कछुए रखे गए थे।

          आरपीएफ के अनुसार, बरामद कछुए इंडियन फ्लैपशेल प्रजाति के हैं। इन कछुओं को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षण प्राप्त है। इतनी बड़ी संख्या में कछुओं को बोरे में भरकर ट्रेन के जरिए ले जाने से वन्यजीव तस्करी की आशंका गहरा गई है।

          आरपीएफ ने तत्काल मामले की जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर सभी 120 जीवित कछुओं को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया।

          फिलहाल आरपीएफ और वन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कछुओं को ट्रेन में किसने रखा था, इन्हें कहां से लाया गया था और इनकी तस्करी कर इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। लावारिस सामान मिलने के कारण आरोपियों की पहचान करना पुलिस और वन विभाग के लिए अगली चुनौती है।

          : कछुआ तस्करी 120 Live Turtles Seized 120 जिंदा कछुए Dhanbad RPF News Doon Express Turtle Smuggling Indian Flapshell Turtle Turtle Smuggling इंडियन फ्लैपशेल कछुआ दून एक्सप्रेस में कछुए बरामद धनबाद आरपीएफ
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गढ़वा में पति की ह/त्या का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार ,पिकअप से बाइक में टक्कर मार दिया था हादसे का दिया रूप

          August 30, 2026

          पलामू में बटाने नदी में वीडियो बनाने के दौरान डूबे तीन युवक, एक को बचाया गया, दो लापता

          August 29, 2026

          जमुई में 8 साल की बच्ची का शव बरामद, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

          August 29, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दून एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी का खुलासा, 120 जिंदा कछुए बरामद

          गढ़वा में पति की ह/त्या का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार ,पिकअप से बाइक में टक्कर मार दिया था हादसे का दिया रूप

          पलामू में बटाने नदी में वीडियो बनाने के दौरान डूबे तीन युवक, एक को बचाया गया, दो लापता

          जमुई में 8 साल की बच्ची का शव बरामद, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

          गोपालगंज में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से चार मजदूरों की मौत, बचाने उतरे मजदूर भी बने शिकार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.