बेड़ो ( रांची)
बेड़ो थाना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक महिला कर्मी से दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले आरोपी गणेश मालिक को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी की निशानदेही पर पीड़ित महिला कर्मी की जूती एवं घटना के समय का अभियुक्त का पेंट बरामद किया गया है। मालूम हो कि 1 फरवरी की देर रात 11:00 बजे महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ था। इस सबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया की आरोपी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम में पुलिस उपाधीक्षक रजत मणिक बाखाला, पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता, जीतेंद्र कुमार यादव और अमर कुमार राम एवं सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


