Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 22 August 2026 || 00:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»तीन बच्चों की मां से चल रहा था प्रेम प्रसंग, फोन पर हुए विवाद के बाद युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम मच गया कोहराम…
          Headline

          तीन बच्चों की मां से चल रहा था प्रेम प्रसंग, फोन पर हुए विवाद के बाद युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम मच गया कोहराम…

          पुलिस के समक्ष दिए बयान में जोबा मार्डी ने बताया कि उसका लुपुंगडीह की रहने वाली एक महिला के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 21, 2026Updated:August 21, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jamshedpur News:   गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां  एक बच्चे के पिता का तीन बच्चों की मां के साथ करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच शादी को लेकर भी बातचीत हुई थी, लेकिन महिला के पहले से शादीशुदा होने और तीन बच्चों की जिम्मेदारी के कारण यह रिश्ता विवाह तक नहीं पहुंच सका। शुक्रवार को दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काटकर खुदकुशी का प्रयास किया।

          घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। गोविंदपुर पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा निवासी 37 वर्षीय जोबा मार्डी के रूप में हुई है।

          पुलिस के समक्ष दिए बयान में जोबा मार्डी ने बताया कि उसका लुपुंगडीह की रहने वाली एक महिला के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। युवक के अनुसार, कुछ समय तक दोनों लुपुंगडीह में साथ भी रहे थे। उसने बताया कि उसका पहले विवाह हुआ था, लेकिन काफी समय पहले तलाक हो चुका है। उसका एक बच्चा है।

          वहीं, महिला पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। इसके बावजूद दोनों के बीच करीब दो साल तक प्रेम संबंध बना रहा। बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी करने को लेकर भी बातचीत की थी, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी।

          घटना से पहले युवक और महिला के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी। इसी दौरान किसी मुद्दे को लेकर दोनों में विवाद हो गया। युवक का आरोप है कि महिला की बातों से उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचा और उसे लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है। विवाद के बाद तनाव में आकर उसने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली।

          जोबा ने पुलिस को बताया कि वह टाटा मोटर्स में स्थायी कर्मचारी है। पुलिस के अनुसार, दोनों के संबंधों की जानकारी आसपास के कुछ लोगों को भी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक के बयान के अलावा महिला और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद की वास्तविक वजह और युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

           

          इस खबर को भी पढ़ें :पलामू के 50 मजदूर कर्नाटक में बंधक, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

          Govindpur News Jamshedpur crime news Jharkhand News Love Affair News Suicide Attempt गोविंदपुर थाना जमशेदपुर क्राइम न्यूज़ पूर्वी सिंहभूम खबर प्रेम-प्रसंग युवक ने गर्दन काटी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रांची-गिरिडीह में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान बवाल, मारपीट के आरोप

          August 21, 2026

          पटवन के पानी पर भिड़े दो गांव, विवाद के बाद आहर में डूबे किशोर की मौत

          August 21, 2026

          JSSC-CGL और CDPO नियुक्ति रद्द करने के सरकार के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक,सरकार से मांगा जवाब

          August 21, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रांची-गिरिडीह में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान बवाल, मारपीट के आरोप

          पटवन के पानी पर भिड़े दो गांव, विवाद के बाद आहर में डूबे किशोर की मौत

          JSSC-CGL और CDPO नियुक्ति रद्द करने के सरकार के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक,सरकार से मांगा जवाब

          रावण को कांवड़ में बिठाकर 105 किमी की पैदल यात्रा पर निकला जत्था,अनोखी कांवड़ देख हैरान लोग

          16 हजार वेतन में गुजारा मुश्किल, स्कूल के बाहर झालमुड़ी बेच रहे गुरुजी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.