Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 20 August 2026 || 21:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू के 50 मजदूर कर्नाटक में बंधक, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
          Headline

          पलामू के 50 मजदूर कर्नाटक में बंधक, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

          जबलपुर में काम दिलाने का झांसा देकर कर्नाटक ले जाने का आरोप, 12 घंटे गन्ना कटाई कराने और मारपीट की शिकायत; परिजनों ने प्रशासन से लगाई रिहाई की गुहार
          today post liveBy today post liveAugust 20, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
            1. पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) थाना क्षेत्र के शाहद गांव के करीब 40 से 50 मजदूरों को कर्नाटक में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों के परिजनों का आरोप है कि मजदूरों को मध्य प्रदेश के जबलपुर में भवन निर्माण का काम दिलाने और प्रतिदिन 600 रुपये मजदूरी देने का झांसा देकर ले जाया गया था। इसके बाद उन्हें कर्नाटक के मरचाकनहैली के बसवेगोड़ा क्षेत्र में ले जाकर गन्ना काटने, छीलने और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लोडिंग के काम में लगा दिया गया।

          परिजनों के अनुसार, मजदूरों में बाल श्रमिक, किशोरियां और अधेड़ महिला-पुरुष भी शामिल हैं। आरोप है कि मजदूरों से सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक करीब 12 घंटे काम कराया जा रहा है। काम करने में असमर्थता जताने या बीमारी के कारण काम नहीं कर पाने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। मजदूरों को खेत में टेंट लगाकर रखा गया है और उनके भागने से रोकने के लिए रात में पहरा दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

          परिजनों का कहना है कि मजदूरों को वापस घर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उनसे कथित तौर पर कहा जा रहा है कि उन्हें वहां लाने, रखने और खाने-पीने में 25 हजार रुपये खर्च हुए हैं। यह रकम घर से मंगाने के बाद ही उन्हें वापस जाने दिया जाएगा।

          मजदूरों को ले जाने वाले ठेकेदार डिक्की सिंह से फोन पर संपर्क किए जाने पर उन्होंने आरोपों से इनकार किया और कहा कि सभी मजदूर काम कर रहे हैं। उन्होंने थाना प्रभारी और लेबर सुपरिटेंडेंट से बात होने की बात कहते हुए फोन काट दिया।

          मामले को लेकर पीड़ित मजदूरों के परिजनों ने लेस्लीगंज थाना, जिला श्रम विभाग, प्रवासी श्रमिक कल्याण बोर्ड और माले विधायक विनोद सिंह को आवेदन देकर मजदूरों को सुरक्षित मुक्त कराने की गुहार लगाई है।

          थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि मजदूरों के परिजन थाना पहुंचे थे। मजदूरों को ले जाने वाली लक्ष्मी कुमारी से बातचीत की गई है। उसके अनुसार, मजदूरों को ले जाने में करीब 2,200 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च हुए हैं और जो लोग वापस जाना चाहते हैं, वे पैसा देकर घर लौट सकते हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मियों को साथ भेजकर मजदूरों की वापसी में मदद की जा सकती है।

          वहीं, प्रवासी श्रमिक कल्याण बोर्ड की शिखा ने बताया कि मजदूर बेंगलुरु से करीब 300 किलोमीटर दूर हैं। स्थानीय पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है और संभावना है कि एक-दो दिनों में मजदूरों को मुक्त करा लिया जाएगा।

          Laborers held captive from Palamu laborers held captive in Karnataka migrant worker case Nilambar Pitambarpur laborers. Palamu labor trafficking
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, 8 घंटे में यूपी से बरामद, चार अपहर्ता गिरफ्तार

          August 20, 2026

          धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद घर में बड़ी चोरी, 20 लाख के गहने और नकदी ले उड़े

          August 20, 2026

          105 किमी की अनोखी कांवड़ यात्रा, आंखों पर पट्टी बांध देवघर जा रहे भक्त

          August 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू के 50 मजदूर कर्नाटक में बंधक, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

          मुजफ्फरपुर में कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, 8 घंटे में यूपी से बरामद, चार अपहर्ता गिरफ्तार

          धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद घर में बड़ी चोरी, 20 लाख के गहने और नकदी ले उड़े

          105 किमी की अनोखी कांवड़ यात्रा, आंखों पर पट्टी बांध देवघर जा रहे भक्त

          वंदे मातरम पर सियासी संग्राम तेज, अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला,तुष्टिकरण का लगाया आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.