रांची।
राज्य के व्यवहार न्यायालयों में मंगलवार को 10 माह बाद सीमित फिजिकल कोर्ट शुरू हो गया है। इससे न्यायालयों की रौनक बढ़ गई है। निर्देश के आलोक में अधिकांश न्यायालयों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग और हैंड सेनीटाइजर रखे गए। मालूम हो कि गत मार्च के बाद फिजिकल कोर्ट शुरू हुए हैं। करोना गाइड लाइन के तहत अधिकांश अधिवक्ताओं ने मास्क भी पहने थे, जबकि कुछ को बिना मास्क घूमते देखे गए। वही रांची सिविल कोर्ट परिसर में अधिकांश अधिवक्ता बिना मास्क के ही नजर आए। फिजिकल कोर्ट शुरू होने से अधिवक्ताओं और मुवक्किलों के अलावा कोर्ट परिसर के आसपास जीविकोपार्जन में लगे लोगों में खुशी देखी जा रही है। मालूम हो कि फिलहाल फिजिकल और वर्चुअल दोनों व्यवस्थाएं एक साथ चलेंगी। सीमित तरीके से फिजिकल कोर्ट होगा।

