Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 28 October 2026 || 09:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोलकाता के 9 साइबर अपराधी गया से गिरफ्तार, Flipkart और Amazon के कस्टमर केयर अधिकारी के नाम पर विदेशियों से करते थे ठगी
          Headline

          कोलकाता के 9 साइबर अपराधी गया से गिरफ्तार, Flipkart और Amazon के कस्टमर केयर अधिकारी के नाम पर विदेशियों से करते थे ठगी

          प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह संगठित तरीके से विदेशों, विशेषकर अमेरिका में रहने वाले लोगों को फर्जी कस्टमर केयर के नाम पर अपना शिकार बनाता था।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 7, 2026Updated:August 7, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Gaya Ji:  बिहार के गया जिले में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। रामपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह संगठित तरीके से विदेशों, विशेषकर अमेरिका में रहने वाले लोगों को फर्जी कस्टमर केयर के नाम पर अपना शिकार बनाता था।

          गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर थाना क्षेत्र के व्हाइट हाउस रोड नंबर-6 स्थित मोती मानी अपार्टमेंट में साइबर ठगी का एक गिरोह सक्रिय है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस की विशेष टीम ने अपार्टमेंट में छापेमारी की, जहां से नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

          छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, 22 एटीएम कार्ड और साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व दस्तावेज बरामद किए। बरामद सामान को जब्त कर उसकी फॉरेंसिक और डिजिटल जांच शुरू कर दी गई है।

          प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट और कस्टमर केयर सेंटर संचालित करते थे। गिरोह के सदस्य खुद को Flipkart और Amazon के कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों से संपर्क करते थे। ऑर्डर रद्द कराने, रिफंड दिलाने या तकनीकी सहायता देने के बहाने वे लोगों से बैंकिंग और कार्ड संबंधी जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

          पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य निशाना अमेरिका में रहने वाले लोग थे। विदेशी नागरिकों को विश्वास में लेकर उनसे बड़ी रकम की ठगी की जाती थी। शुरुआती जांच में करीब एक करोड़ रुपये की साइबर ठगी की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि विस्तृत जांच के बाद ठगी की वास्तविक राशि इससे कहीं अधिक हो सकती है।

          फिलहाल पुलिस जब्त किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप और एटीएम कार्ड का डेटा खंगाल रही है। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों, लेनदेन और देश-विदेश में फैले नेटवर्क की जांच की जा रही है।

          एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर इस साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का खुलासा हुआ है और आगे कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

          Bihar Police cyber fraud Fake Customer Care Gaya Cyber Crime Kolkata Cyber Gang कोलकाता साइबर गैंग गया पुलिस गया साइबर ठगी फर्जी कस्टमर केयर साइबर अपराध
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          October 27, 2026

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          October 27, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          October 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          नशे की गिरफ्त में आई नई पीढ़ी तो बर्बाद हो जाएगा बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

          सहरसा में 72 हजार रुपये घूस लेते आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांग रहा था रिश्वत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.