Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 21 September 2026 || 14:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिजली विभाग में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए जेई और दो सहयोगी, मचा हड़कंप
          Headline

          बिजली विभाग में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए जेई और दो सहयोगी, मचा हड़कंप

          बिहार के पूर्णिया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (स्पेशल विजिलेंस यूनिट) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कृत्यानंद नगर स्थित बिजली कार्यालय में छापेमारी की।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 6, 2026Updated:August 6, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Purnia News: बिहार के पूर्णिया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (स्पेशल विजिलेंस यूनिट) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कृत्यानंद नगर स्थित बिजली कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान घरेलू बिजली कनेक्शन देने के बदले रिश्वत लेने के आरोप में कनीय अभियंता (जेई) समेत तीन बिजली कर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

          विशेष निगरानी इकाई के इंस्पेक्टर अविनाश कुमार झा ने बताया कि बखरीकोल निवासी राजेश कुमार साह ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके घर का बिजली कनेक्शन जारी करने के एवज में कनीय अभियंता भरत मलिक 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने पूरे मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए।

          शिकायत की पुष्टि होने के बाद विशेष निगरानी इकाई ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता राजेश कुमार साह बिजली कार्यालय पहुंचे और रिश्वत की तय राशि में से 10 हजार रुपये आरोपियों को दिए। पुलिस के अनुसार, कनीय अभियंता के तकनीकी सहयोगी आशुतोष पांडे ने यह राशि लेकर अपनी जेब में रख ली। जैसे ही रिश्वत का लेन-देन पूरा हुआ, पहले से मौके पर मौजूद निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कनीय अभियंता भरत मलिक, तकनीकी सहयोगी आशुतोष पांडे और पंकज कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

          इंस्पेक्टर अविनाश कुमार झा ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता से पहले ही 5 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए जा चुके थे। गुरुवार को बाकी बचे 10 हजार रुपये लेते समय पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है।

          गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को निगरानी इकाई अपने साथ ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

          बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार हो रही निगरानी विभाग की कार्रवाई के बीच पूर्णिया की यह घटना एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के मामलों को उजागर करती है। फिलहाल विशेष निगरानी इकाई मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

          Bihar corruption news Bribe Arrest Electricity Department Bribe JE Bharat Malik Purnea Bribery Case Purnea News Special Vigilance Unit Bihar Vigilance Raid Bihar पूर्णिया रिश्वत मामला बिजली विभाग रिश्वत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबे छह बच्चे, इलाके में मचा कोहराम

          September 21, 2026

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          September 20, 2026

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          September 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबे छह बच्चे, इलाके में मचा कोहराम

          धनबाद के लोयाबाद मुस्लिम बस्ती में भू-धंसान, चार घर चपेट में, 30 फीट गहराई तक धंसी जमीन, दहशत में परिवार

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          एमएलसी चुनाव में जन सुराज के 5 उम्मीदवार घोषित,प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 7वां वेतनमान का वादा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.