Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 25 October 2026 || 09:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पैतृक गांव में पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ गैंगस्टर सुजीत सिन्हा अंतिम संस्कार,पैरोल पर पहुंची पत्नी रिया शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोई, 12 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि
          Headline

          पैतृक गांव में पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ गैंगस्टर सुजीत सिन्हा अंतिम संस्कार,पैरोल पर पहुंची पत्नी रिया शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोई, 12 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

          झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का बुधवार सुबह पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित उसके पैतृक गांव मरहा पथरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार किया गया। हाल ही में जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सुजीत सिन्हा को उनके 12 वर्षीय पुत्र अक्षत कुमार ने धार्मिक रीति-रिवाज के साथ मुखा
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 5, 2026Updated:August 5, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News:  झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का बुधवार सुबह पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित उसके पैतृक गांव मरहा पथरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार किया गया। हाल ही में जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सुजीत सिन्हा को उनके 12 वर्षीय पुत्र अक्षत कुमार ने धार्मिक रीति-रिवाज के साथ मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

          अंतिम संस्कार का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला जब चाईबासा जेल में बंद सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को एक दिन के पैरोल पर अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिली। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जब रिया गांव पहुंचीं तो वह सीधे अपने पति के पार्थिव शरीर के पास गईं। शव देखते ही वह खुद को संभाल नहीं सकीं और उससे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बार-बार कह रही थीं, “जान, तुम कहां चले गए, किसने ऐसा किया।”

          इस दौरान उनका 12 वर्षीय बेटा अक्षत कुमार भी अपने पिता के शव से लिपटकर बिलख पड़ा। मां-बेटे का यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद धार्मिक विधि-विधान के अनुसार कररबार नदी तट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई, जहां अक्षत कुमार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

          सुबह से ही मरहा पथरा गांव में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा और अंतिम यात्रा में भी भारी भीड़ उमड़ी।

          भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। हुसैनाबाद से लेकर मरहा पथरा गांव तक बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अंतिम संस्कार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने लगातार स्थिति पर नजर रखी।

          गौरतलब है कि मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुजीत सिन्हा का शव उनके छोटे भाई अरुण के साथ गांव लाया गया था। हालांकि अंतिम संस्कार पत्नी रिया सिन्हा की पैरोल स्वीकृत होने का इंतजार करते हुए रोक दिया गया था। पलामू सिविल कोर्ट में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रिया सिन्हा को एक दिन का पैरोल मिला। इसके बाद उन्हें चाईबासा जेल से पुलिस सुरक्षा में हुसैनाबाद लाया गया, जहां उन्होंने अपने पति को अंतिम विदाई दी।

          Jamtara Encounter Palamu News Riya Sinha Parole Sujit Sinha Sujit Sinha Funeral जामताड़ा एनकाउंटर पलामू न्यूज रिया सिन्हा पैरोल सुजीत सिन्हा सुजीत सिन्हा अंतिम संस्कार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          October 24, 2026

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          October 24, 2026

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          October 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          JDU ने अनंत सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए, प्राथमिक सदस्यता रद्द

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.