Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 16 July 2026 || 19:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता, दो लग्जरी गाड़ियों से 1.75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप
          Headline

          कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता, दो लग्जरी गाड़ियों से 1.75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

          सतगावां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर घोड़सिमर चेक पोस्ट में की कार्रवाई, स्कॉर्पियो और सफारी में बने गुप्त तहखानों से अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद।
          today post liveBy today post liveJuly 16, 2026Updated:July 16, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News : झारखंड के कोडरमा जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सतगावां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी वाहनों से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के चार अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई जा रही है।

          पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (BR01PB-9361) और एक सिल्वर रंग की सफारी (BR01PG-2122) में भारी मात्रा में शराब लोड कर सतगावां के रास्ते गोविंदपुर होते हुए बिहार ले जाई जा रही है।

          सूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घोड़सिमर चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग कर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद दोनों संदिग्ध वाहन वहां पहुंचे। पुलिस को देखकर वाहन चालकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

          तलाशी के दौरान पुलिस भी हैरान रह गई। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए स्कॉर्पियो और सफारी के पिछले हिस्से तथा सीटों के नीचे विशेष रूप से गुप्त तहखाने (हिडन कैविटी) तैयार किए थे। इन गुप्त स्थानों से कुल 277 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। बरामद शराब में ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की की 880 पैक/बोतल, रॉयल स्टैग व्हिस्की की 105 बोतल, ब्लेंडर्स प्राइड की 14 बोतल तथा हेवर्ड्स 5000 बीयर के 60 कैन शामिल हैं। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने शराब और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

          इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य राज (सारण), गौतम कुमार (वैशाली), संतोष कुमार (वैशाली) और विकास कुमार (वैशाली) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बिहार के निवासी हैं और अंतरराज्यीय शराब तस्करी से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

          पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सतगावां थाना कांड संख्या 57/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 274, 275, 3(5) तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

          थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar liquor smuggler arrested illicit Indian-made foreign liquor (IMFL) seized Jharkhand Crime News Koderma Police Satgawan liquor smuggling
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          July 16, 2026

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          July 16, 2026

          पलामू में एनएच निर्माण विवाद: महिला ने अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कोर्ट में दर्ज कराया परिवाद

          July 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता, दो लग्जरी गाड़ियों से 1.75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

          पलामू में एनएच निर्माण विवाद: महिला ने अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कोर्ट में दर्ज कराया परिवाद

          पलामू में कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने से नए पुल का निर्माण कार्य दूसरी बार रुका

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.