Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 10 July 2026 || 19:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»97.84 लाख पेंशनधारियों को 1,423 करोड़ रुपये की सौगात, मुख्यमंत्री ने डीबीटी से राशि की जारी
          Headline

          97.84 लाख पेंशनधारियों को 1,423 करोड़ रुपये की सौगात, मुख्यमंत्री ने डीबीटी से राशि की जारी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 10, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          हर महीने 10 तारीख को मनाया जाएगा ‘बिहार पेंशन दिवस’

          Bihar News:  बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बड़ी राहत देते हुए 97.84 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1,423.94 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से आयोजित कार्यक्रम में एक क्लिक के जरिए यह राशि जारी की। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी जुड़े।

          मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को ‘बिहार पेंशन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के सभी पात्र सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में हर महीने की 10 तारीख तक डीबीटी के माध्यम से पेंशन की राशि पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि इससे पेंशन वितरण व्यवस्था और अधिक नियमित, पारदर्शी तथा जवाबदेह बनेगी।

          मुख्यमंत्री ने बताया कि जारी की गई राशि में राज्य की तीनों सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जून 2026 की पेंशन तथा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) की तीनों योजनाओं के तहत मई एवं जून 2026 की पेंशन शामिल है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह तकनीक आधारित पारदर्शी शासन व्यवस्था और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

          उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के सम्मान तथा सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मजबूत व्यवस्था विकसित की गई, जिसका लाभ आज लाखों लोगों को मिल रहा है।

          मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर और पंचायत विकास दिवस जैसे कार्यक्रमों के दौरान लोगों से संवाद कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों का आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है, उनका आधार शीघ्र लिंक कराया जाए ताकि भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए।

          उन्होंने जोर देकर कहा कि पेंशन वितरण समयबद्ध, पारदर्शी और शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। राज्य सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान करना भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये किए जाने से लाखों गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। सरकार आगे भी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          97.84 lakh pensioners Bihar Government Pension Bihar Pension Day Bihar Pension News Bihar Social Security Pension Bihar Social Security Scheme Chief Minister Samrat Chaudhary DBT Pension Transfer NSAP Pension Scheme ₹1423.94 crore
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बुढ़मू अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, सीओ समेत तीन गिरफ्तार,म्यूटेशन के लिए 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने किया ट्रैप

          July 10, 2026

          नामांकन के एक दिन बाद भाजपा ने बदला बांकीपुर का उम्मीदवार,नीरज सिन्हा को बनाया प्रत्याशी,पारिवारिक कारणों से अभिषेक ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

          July 10, 2026

          डुमरांव में शिक्षा मंत्री का भव्य नागरिक अभिनंदन, कहा जुलाई में जारी होगी टीआरई-4 की अधिसूचना

          July 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बुढ़मू अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, सीओ समेत तीन गिरफ्तार,म्यूटेशन के लिए 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने किया ट्रैप

          नामांकन के एक दिन बाद भाजपा ने बदला बांकीपुर का उम्मीदवार,नीरज सिन्हा को बनाया प्रत्याशी,पारिवारिक कारणों से अभिषेक ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

          डुमरांव में शिक्षा मंत्री का भव्य नागरिक अभिनंदन, कहा जुलाई में जारी होगी टीआरई-4 की अधिसूचना

          97.84 लाख पेंशनधारियों को 1,423 करोड़ रुपये की सौगात, मुख्यमंत्री ने डीबीटी से राशि की जारी

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.