Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 20 September 2026 || 06:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
          Headline

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          today post liveBy today post liveJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

           Jharkhand News :राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में प्री मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

          मौसम विभाग ने 12 और 13 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन दिनों कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश के  साथ वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। इसके अलावा 13 जून के बाद भी मौसम सक्रिय बना रहेगा। इसी को देखते हुए 16 जून तक राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

          गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह के समय तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिला। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में करीब पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

          मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 से 15 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड में प्रवेश कर सकता है। यदि मौसम की वर्तमान परिस्थितियां अनुकूल बनी रहीं तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में जल्द ही मानसून सक्रिय हो जाएगा। इससे किसानों और आम लोगों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।

          पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक वर्षा धनबाद में दर्ज की गई, जहां 40.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं रांची में 10.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है।

          तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री, जमशेदपुर में 36.6 डिग्री, बोकारो में 38.5 डिग्री और चाईबासा में 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

          मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। आगामी दिनों में राज्यभर में मौसम के और अधिक सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है।

          Jharkhand monsoon arrival Jharkhand rain update Jharkhand weather alert pre-monsoon rainfall Ranchi weather news
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          September 19, 2026

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          September 19, 2026

          पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली

          September 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली

          बिहार के शिक्षण संस्थानों को 461 करोड़ की वित्तीय मदद,अनुदानित-वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के कर्मचारियों को राहत

          भागलपुर में बाढ़ से 1,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान, 9.5 लाख आबादी प्रभावित, गांवों में राहत का इंतजार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.