Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 3 June 2026 || 19:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»आभूषण साफ करने के नाम पर ठगी करने वाला बिहार के छह शातिर ठग पलामू में दबोचे गए,चांदी चमकाने के बहाने उड़ाते थे गहने, महिला का मंगलसूत्र गायब करते ही खुला राज
          Headline

          आभूषण साफ करने के नाम पर ठगी करने वाला बिहार के छह शातिर ठग पलामू में दबोचे गए,चांदी चमकाने के बहाने उड़ाते थे गहने, महिला का मंगलसूत्र गायब करते ही खुला राज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 3, 2026Updated:June 3, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu News:   झारखंड के पलामू जिले में चांदी और सोने के आभूषण साफ करने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नौडीहा बाजार थाना पुलिस ने बिहार के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ठगी में प्रयुक्त सामग्री, मोटरसाइकिलें और एक महिला का मंगलसूत्र बरामद किया है।

          छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रशांत कुमार टू ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह गांव-गांव घूमकर लोगों को आभूषण चमकाने और साफ करने का झांसा देता था। इसी बहाने वे कीमती गहनों की चोरी और ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

          जानकारी के अनुसार, 2 जून को दो युवक नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के हुल्सी खुर्द गांव निवासी अनिता देवी के घर पहुंचे। उन्होंने महिला को चांदी के गहने साफ करने की पेशकश की। विश्वास दिलाने के लिए पहले चांदी की अंगूठी साफ कर उसे वापस कर दिया। इसके बाद उन्होंने महिला का मंगलसूत्र साफ करने के नाम पर अपने कब्जे में ले लिया।

          आरोप है कि सफाई के दौरान ठगों ने चालाकी से मंगलसूत्र अपने बैग में रख लिया और उसकी जगह कागज में पाउडर तथा अन्य पदार्थ लपेटकर महिला को दे दिया। उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद पैकेट खोलने पर गहना पूरी तरह चमक जाएगा। हालांकि महिला को उनकी गतिविधियों पर संदेह हो गया और उसने शोर मचा दिया।

          महिला की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। तलाशी के दौरान राहुल कुमार के बैग से महिला का मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर गिरोह के चार अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया।

          पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दो-दो लोगों की टीम बनाकर मोटरसाइकिल से गांवों में घूमते थे। चांदी साफ करने के दौरान वे आभूषण का कुछ हिस्सा गलाकर अपने पास रख लेते थे और बाद में उसे बेच देते थे। वहीं मौका मिलने पर सोने के गहने भी गायब करने की कोशिश करते थे।

          पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, प्रभु कुमार शाह, रोहन कुमार और अक्षय कुमार शामिल हैं। इनके पास से मंगलसूत्र, चांदी साफ करने वाला रसायन, एसिड, लोहे के कटर, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

          अनिता देवी के आवेदन पर नौडीहा बाजार थाना में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और उनकी आपराधिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Criminal Gang Bihar Fraud Gang Gold Jewellery Theft Jewellery Fraud Gang Jharkhand Crime News Mangalsutra Fraud Case Naudiha Bazar Police palamu breaking news Palamu News Silver Cleaning Scam
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हजारीबाग में हुए भाई-बहन हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी ने सुलझाई सनसनीखेज वारदात

          June 3, 2026

          बिहार के मधुबनी में गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की दर्दनाक मौत,नहाने गए थे सात बच्चे, 2 की हालत गंभीर

          June 3, 2026

          निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई,स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार,पोस्टिंग के नाम पर घूस मांगने का आरोप

          June 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          आभूषण साफ करने के नाम पर ठगी करने वाला बिहार के छह शातिर ठग पलामू में दबोचे गए,चांदी चमकाने के बहाने उड़ाते थे गहने, महिला का मंगलसूत्र गायब करते ही खुला राज

          हजारीबाग में हुए भाई-बहन हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी ने सुलझाई सनसनीखेज वारदात

          बिहार के मधुबनी में गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की दर्दनाक मौत,नहाने गए थे सात बच्चे, 2 की हालत गंभीर

          निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई,स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार,पोस्टिंग के नाम पर घूस मांगने का आरोप

          खान सर कोचिंग हमला मामले में कोचिंग संचालक समेत 3 गिरफ्तार, गोलीबारी की पुष्टि नही हुई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.