Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 24 June 2026 || 11:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद 150 से ज्यादा बच्चे बीमार,स्कूल में मचा हड़कंप!
          Headline

          सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद 150 से ज्यादा बच्चे बीमार,स्कूल में मचा हड़कंप!

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Saharsa News:  जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बलुआहा और प्राथमिक विद्यालय तेघड़ा  से गुरुवार को एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया, जहां मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 150 से अधिक स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।  भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और बेचैनी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

          स्थिति बिगड़ते देख शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बच्चों को तत्काल महिषी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मॉडर्न अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया। अस्पतालों में बच्चों की लंबी कतारें लग गईं और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की स्वास्थ्य जांच और इलाज में जुटी रही। प्रशासन के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

          घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी और अस्पताल प्रबंधन मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती बच्चों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि करीब 115 बच्चे विषाक्त भोजन के शिकार हुए हैं, हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार बीमार बच्चों की संख्या 150 से अधिक है।

          प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि भोजन बनाने में लापरवाही हुई, जिसके कारण बच्चों को विषाक्त खाना परोसा गया। बताया जा रहा है कि विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन एक एनजीओ “डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित उत्थान समिति” द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। घटना के बाद अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी गई। परिजनों का आरोप है कि भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब थी और इसकी निगरानी सही तरीके से नहीं की जा रही थी।

          प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफएसएल टीम और ड्रग इंस्पेक्टर को जांच में लगाया है। भोजन के नमूने को भी जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। स्कूलों में मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

          इस खबर को भी पढ़ें : पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो,यरपोर्ट से गांधी मैदान तक मोदी-मोदी के नारों से गूंजा शहर

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar School Food Poisoning Mahishi School Incident Mid Day Meal Children Sick Saharsa Breaking News Saharsa Mid Day Meal News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          June 23, 2026

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          June 23, 2026

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          June 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          लखीसराय पुलिस ने सॉल्वर गैंग का किया खुलासा, मेडिकल और नर्सिंग छात्रों समेत 9 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

          लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, जान बचाने छत से कूदे छात्र , बचाव जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.