रांची।
जिले के चान्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत तरंगा में सोमवार की सुबह दो किशोरों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक किशोरों की पहचान मनीष उरांव 12 और राजेश उरांव 16 के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी अनुसार दोनों किशोरों का शव चौकीदार मंगू राम और जफर अंसारी की खेत में निर्मित एक मकान से मिला है। एक शव फांसी के फंदे में लटका हुआ तो दूसरा शव खटिया पर पड़ा मिला है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया और मामले की छानबीन की जा रही है।

