कोलकाता।
मेदिनीपुर जिला अंतर्गत पटाशपुर में एक 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर उसकी लाश जमीन में दबाने का दिल दहलाने वाली घटना घटी है। लोगों ने आरोपित युवक को पकड़कर मारपीट करते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया है। इस मामले में आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक ने आइसक्रीम देने के बहाने बच्ची को घर से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची का शव बरामद होने पर देर शाम रविवार को लोगों ने आरोपी युवक शुभेंदु घटाम को घर धर दबोचा। बच्ची के घरवालों ने बताया कि शनिवार को आरोपी बच्ची को आइसक्रीम देने के लिए घर से बुलाकर ले गया था। बच्ची के नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू हुई। देर शाम को तालाब के पास बच्ची का शव बरामद किया गया तब युवक को लोगों ने धर दबोचा। मारपीट से घायल आरोपी युवक का इलाज अस्पताल में हो रहा है।


