Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 31 October 2026 || 12:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»बिहार»रामभद्राचार्य जी ने पुनौरा धाम में बताए राम-सीता के सोलह दिव्य गुण, कहा-“सीताराम एक ही हैं”
          बिहार

          रामभद्राचार्य जी ने पुनौरा धाम में बताए राम-सीता के सोलह दिव्य गुण, कहा-“सीताराम एक ही हैं”

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News:  सीतामढ़ी के पवित्र सीता जन्मभूमि पुनौरा धाम में आयोजित श्री राम कथा के तीसरे दिन जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भगवान श्रीराम और माता सीता के दिव्य स्वरूप तथा उनके सोलह गुणों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कथा का आयोजन सीता प्रेक्षागृह में किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया।

          कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति-रिवाजों के साथ गुरु पद पूजन से हुई, जिसे मुख्य यजमान जानकी नंदन पाण्डेय ने संपन्न किया। इसके बाद व्यास पीठ की पूजा और आरती के पश्चात कथा प्रारंभ हुई। अपने प्रवचन में गुरुदेव ने कहा कि श्रीराम और माता सीता में कोई भेद नहीं है, दोनों एक ही परम ब्रह्म के स्वरूप हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जो अयोध्या में राम हैं, वही मिथिला में सीता के रूप में विराजमान हैं।

          रामभद्राचार्य जी ने बताया कि भगवान श्रीराम के सोलह विशेष गुण हैं, जो उन्हें पूर्ण और परम बनाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम वही हैं जिनकी कृपा से मनुष्य के भीतर के काम, क्रोध, मद और अहंकार शांत हो जाते हैं। वे ही ब्रह्म हैं, जिनका वर्णन वेद और वेदांत में मिलता है, और जिनकी वंदना ब्रह्मा, विष्णु और महेश भी करते हैं। वे सर्वव्यापी, अंतर्यामी और समस्त जगत के ईश्वर हैं।

          गुरुदेव ने यह भी बताया कि श्रीहनुमान जी ने भगवान राम की कृपा से सोलह महान कार्य संपन्न किए, जो उनकी भक्ति और समर्पण का प्रतीक हैं। इसी प्रकार माता सीता में भी सोलह श्रेष्ठ गुण विद्यमान हैं, जो उन्हें सर्वोच्च स्थान प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सीता स्वयं परम ब्रह्म हैं और राम से अभिन्न हैं।

          अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि “जहां राम हैं, वहां सीता अवश्य हैं,” और दोनों का स्मरण मात्र ही मनुष्य को भवसागर से पार करा सकता है। उन्होंने पुनौरा धाम को माता सीता की प्राकट्य भूमि बताते हुए कहा कि इसी स्थान से माता सीता का अवतरण हुआ था। गुरुदेव ने यह भी उल्लेख किया कि यह उनकी 1420वीं कथा है, जो सीता जन्मभूमि पर आयोजित हो रही है। उन्होंने जीवनभर माता सीता की कथा सुनाने का संकल्प दोहराया।

          इस अवसर पर संयोजक राम शंकर शास्त्री, रघुनाथ तिवारी, राम छबीला चौधरी, राधेश्याम शर्मा, दिलीप शाही, शंकर सुशील सुंदरका, शैलेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

          धार्मिक कथा कार्यक्रम Rambhadracharya's Discourse | Sitamarhi Ram Katha | Sita's Birthplace: Punoura Dham | The Sixteen Virtues of Ram and Sita | Religious Storytelling Program राम सीता के सोलह गुण रामभद्राचार्य प्रवचन सीता जन्मभूमि पुनौरा धाम सीतामढ़ी राम कथा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा,भाजपा के सर्वेश कुमार को हराकर अनिल कुमार 4,010 वोटों से जीते

          October 30, 2026

          दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ,सम्राट चौधरी ने दिया बिहार आने का न्योता

          October 30, 2026

          कटिहार में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान

          October 30, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे पश्चिमी सिंहभूम के 10 खिलाड़ी

          दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा,भाजपा के सर्वेश कुमार को हराकर अनिल कुमार 4,010 वोटों से जीते

          दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ,सम्राट चौधरी ने दिया बिहार आने का न्योता

          कटिहार में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान

          अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द,1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.