Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 11:13
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»कोडरमा»कोडरमा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, हजारों महिलाओं की भागीदारी,सशक्त भारत का संकल्प
          कोडरमा

          कोडरमा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, हजारों महिलाओं की भागीदारी,सशक्त भारत का संकल्प

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 14, 2026Updated:April 14, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली- अन्नपूर्णा

          Koderma News:  झुमरी तिलैया स्थित शिव वाटिका में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में महिला शक्ति का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ कोडरमा विधायक नीरा यादव भी मंच पर मौजूद रहीं।

          सम्मेलन में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों और महिला मंडलों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे यह कार्यक्रम सर्वसमाज का साझा मंच बन गया। चेंबर ऑफ कॉमर्स, इनर व्हील क्लब, रोटरी क्लब, मारवाड़ी महिला मंडल, ब्रह्मकुमारी संस्था, पतंजलि योग समिति समेत कई संगठनों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

          अपने संबोधन में अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और आत्मविश्वास नए भारत की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। विशेष रूप से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को राजनीति में प्रतिनिधित्व देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे देशभर की महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी समाज, राजनीति और अर्थव्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार रखे।

          अन्नपूर्णा ने कहा कि  नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की नई क्रांति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को 33% आरक्षण देकर उन्हें देश की नीति और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित की गई है। “आज की नारी अब सशक्त, आत्मनिर्भर और नेतृत्व करने में सक्षम है,” उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा।जहाँ नारी कि पूजा होती हैं वहाँ लक्ष्मी का निवास स्वतः होता है और माननीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्षों कि माँग महिला का सत्ता में भागीदारी को विधेयक बनाकर लागू करवाने का सफल प्रयास कर रहे हैं आप सभी महिलाओं लिए गर्व की बात है आप सभी इसमें सहयोग करें ।
          वहीं विधायक नीरा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र—शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय और समाज सेवा—में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को नई पहचान और आत्मविश्वास दिया है। “अब समय आ गया है कि महिलाएं आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएं,”

          सम्मेलन के दौरान उपस्थित हजारों महिलाओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इस दौरान महिलाओं ने 9667173333 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर इस अभियान के समर्थन में अपनी भागीदारी भी दर्ज कराई।

          इसके साथ ही कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लेकर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रति अपना समर्थन जताया।

          कार्यक्रम का मुख्य संदेश “पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्णय में नारी, नव भारत की तैयारी” रहा, जो महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। पूरे आयोजन में उत्साह, गरिमा और एकजुटता का अनोखा संगम देखने को मिला। इस भव्य सम्मेलन ने यह स्पष्ट कर दिया कि कोडरमा की मातृशक्ति अब देश के विकास में अपनी मजबूत भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रेया केडिया ने की, जबकि मंच का सशक्त और प्रभावशाली संचालन जूही दास गुप्ता एवं रूही संघई ने संयुक्त रूप से किया,

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Annapurna Devi's Speech Jhumri Tilaiya Event Kodarma Women's Conference Women's Empowerment in India अन्नपूर्णा देवी भाषण कोडरमा महिला सम्मेलन झुमरी तिलैया कार्यक्रम Nari Shakti Vandan Adhiniyam नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण भारत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          July 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.