Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 April 2026 || 21:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रजौली चेकपोस्ट पर जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 18 अवैध कोयला लदे सहित 20 ट्रक जब्त, कोयला के अवैध धंधेबाजों में हड़कंप
          Headline

          रजौली चेकपोस्ट पर जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 18 अवैध कोयला लदे सहित 20 ट्रक जब्त, कोयला के अवैध धंधेबाजों में हड़कंप

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 12, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          काेयला लदे ट्रक को झारखंड के हजारीबाग से कोडरमा के रास्ते बिहार लाया जा रहा था। 

          Bihar News: बिहार में कर चोरी और अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। पटना-रांची मार्ग पर स्थित एनएच-20 के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली समेकित जांच चौकी पर रविवार को जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। यह अभियान लगातार 17 घंटे तक चला, जिसमें विभाग की टीम ने 18  अवैध कोयला लदे सहित कुल 20 ट्रकों को जब्त किया।

          जानकारी के अनुसार, इस अभियान के लिए पटना से वरीय अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान जब्त किए गए ट्रकों में अधिकतर कोयला लदा हुआ पाया गया, जबकि कुछ ट्रकों में लोहा और अन्य सामग्री भी मौजूद थी। जांच के दौरान कई वाहनों के दस्तावेजों में गड़बड़ी और टैक्स से जुड़ी अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया गया। कायेला लदे वाहनों में ईवे बिल नही पाया गया है।

          इस कार्रवाई से ट्रक चालकों और वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है। खासतौर पर वे लोग जो अवैध तरीके से चेकपोस्ट पार करने की कोशिश करते हैं, उनमें दहशत का माहौल देखा जा रहा है। लगातार सख्ती के चलते अब सीमा क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जानकारी अनुसार काेयला लदे ट्रक को झारखंड के हजारीबाग से कोडरमा के रास्ते बिहार लाया जा रहा था।

          गौरतलब है कि इस कार्रवाई से दो दिन पहले ही  खनन विभाग ने भी बड़ी कार्रवाई की थी। उस दौरान कोयला लदे पांच ओवरलोड ट्रकों को जब्त किया गया था और लगभग 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इन लगातार हो रही कार्रवाइयों से बिहार और  से सटे क्षेत्रों में चेकपोस्टों पर गतिविधियां तेज हो गई हैं।

          इस संबंध में जीएसटी अधिकारी रवीश कुमार ने बताया कि कर चोरी और अवैध परिवहन को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके

          प्रशासन की इस सख्ती को देखते हुए यह साफ संकेत मिल रहा है कि अब बिना वैध कागजात और टैक्स भुगतान के परिवहन करना आसान नहीं होगा। आने वाले दिनों में ऐसे और अभियान चलने की संभावना जताई जा रही है।

          इस खबर को भी पढ़ें : बोकारो पुष्पा महतो अपहरण व ह?त्या कांड में पिंड्राजोरा थाना के सभी 28 पुलिसकर्मी निलंबित

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar GST action coal transport illegal GST raid NH-20 Nawada truck seizure Rajouli checkpost crackdown
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.