Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 21:20
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुजफ्फरपुर में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश, नेपाली टैंकर जब्त
          Headline

          मुजफ्फरपुर में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश, नेपाली टैंकर जब्त

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 7, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News:  मुजफ्फरपुर जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार इलाके में देर रात छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।

          इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी कर रही थीं। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम में कांटी और मोतीपुर थाने के प्रभारी सहित सर्किल इंस्पेक्टर को शामिल किया गया था। पुलिस टीम ने जैसे ही संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी, वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

          छापेमारी के दौरान यह सामने आया कि एक संगठित गिरोह गैस टैंकर से सीधे छोटे सिलेंडरों में एलपीजी भरने का अवैध काम कर रहा था। मौके से पुलिस ने नेपाल नंबर प्लेट वाला एक बड़ा गैस टैंकर जब्त किया, जो पूरी तरह गैस से भरा हुआ था। इसके अलावा सिलेंडरों से लदी एक पिकअप वैन और स्थानीय सप्लाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा एक टोटो भी बरामद किया गया।

          पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर, पाइप, रिफिलिंग उपकरण और अन्य सामग्री भी जब्त की है। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही मौके पर मौजूद आरोपी और मजदूर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

          गौरतलब है कि वर्तमान समय में गैस की कमी का फायदा उठाकर यह गिरोह बड़े पैमाने पर कालाबाजारी कर रहा था। हाईवे के किनारे सुनसान जगह पर चल रहा यह अवैध कारोबार न केवल गैरकानूनी था, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद खतरनाक था। किसी भी समय बड़ा हादसा या विस्फोट हो सकता था।

          एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह मामला सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में लगी है और जल्द ही इस सिंडिकेट से जुड़े मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध गैस कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है और पुलिस की सख्ती से ऐसे धंधों पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar LPG black marketing illegal gas refill India Motipur police raid Muzaffarpur gas refilling racket Nepal tanker seized Muzaffarpur
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.