Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 April 2026 || 20:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रामनवमी जुलूस में युवक की ह/त्या का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार,तलवार-चाकू से वार कर की गई थी अभिषेक की ह/त्या ]CCTV और तकनीकी साक्ष्य से पुलिस को मिली सफलता
          Headline

          रामनवमी जुलूस में युवक की ह/त्या का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार,तलवार-चाकू से वार कर की गई थी अभिषेक की ह/त्या ]CCTV और तकनीकी साक्ष्य से पुलिस को मिली सफलता

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 4, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Hazaribagh News:   रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए चर्चित अभिषेक कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। इस घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

          पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपितों की पहचान की और उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में विजय कुमार विनायक (19), श्याम कुमार उर्फ काशू (20), आदित्य कुमार उर्फ आदि (25), ऋषि कुमार (20) और समीर वाल्मिकी (20) शामिल हैं, जबकि एक अन्य आरोपी को धनबाद से पकड़ा गया।

          इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अमित आनंद कर रहे थे। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई एक तलवार और दो चाइनीज चाकू बरामद किए हैं। इन हथियारों से ही अभिषेक कुमार पर हमला किया गया था।

          जांच में सामने आया है कि 29 मार्च की देर रात गड़ी खाना क्लब के जुलूस के दौरान झंडा चौक के पास विवाद की शुरुआत हुई थी। आरोपित नशे की हालत में जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान अभिषेक कुमार ने उन्हें जुलूस में प्रवेश करने से रोका, जिससे दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई।

          देखते ही देखते यह विवाद हिंसक हो गया और आरोपितों ने आवेश में आकर अभिषेक कुमार पर तलवार और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

          पुलिस ने इस मामले की जांच में तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया। इन्हीं के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले के खुलासे में लोहसिंगना थाना प्रभारी सत्यम गुप्ता और तकनीकी शाखा की टीम की अहम भूमिका रही।

          फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद प्रशासन ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Hazaribagh murder case Jhanda Chowk Murder Case Police Apprehend Accused SIT Investigation in Hazaribagh SIT जांच हजारीबाग झंडा चौक मर्डर केस पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा Ram Navami Massacre राम नवमी हत्याकांड हजारीबाग हत्या मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026

          जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल

          April 22, 2026

          पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला सिलेंडर बम, सेना ने किया निष्क्रिय,नदी से तीसरी बार मिला बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा होने की आशंका

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल

          पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला सिलेंडर बम, सेना ने किया निष्क्रिय,नदी से तीसरी बार मिला बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा होने की आशंका

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.