Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 01:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दरभंगा में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट,हथियार के दम पर प्रेम ज्वेलर्स शोरूम मिनटों में साफ, CCTV भी तोड़ा
          Headline

          दरभंगा में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट,हथियार के दम पर प्रेम ज्वेलर्स शोरूम मिनटों में साफ, CCTV भी तोड़ा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 3, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Darbhanga News:   बिहार के दरभंगा से दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में शुक्रवार दोपहर करीब 2:55 बजे नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के दम पर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही पिस्टल तानकर दुकानदार और कर्मचारियों को बंधक बना लिया और कुछ ही मिनटों में करोड़ों के गहने व नकदी लूटकर फरार हो गए।

          पीड़ित दुकानदार मनोज कुमार के अनुसार, उस समय वे ग्राहकों के साथ लेन-देन में व्यस्त थे। तभी चार से पांच बदमाश अचानक दुकान में घुसे और पिस्टल दिखाकर सभी को डराने लगे। बदमाशों ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके कारण कोई भी उनका विरोध नहीं कर सका। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे सोने-चांदी के गहनों को बैग में भरना शुरू कर दिया।

          दुकानदार ने बताया कि बदमाश करीब डेढ़ करोड़ रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 22 से 25 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकान में लगे CCTV कैमरों का DVR और वाई-फाई सिस्टम भी क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना के दौरान बदमाशों ने गाली-गलौज और मारपीट भी की।

          सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मनोज तिवारी और जगन्नाथ रेड्डी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

          पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी 25 से 30 वर्ष की उम्र के हैं और अधिकतर ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। फिलहाल आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Crime News Darbhanga Robbery News Darbhanga robbery news Darbhanga Jewelry Robbery Daylight Robbery in Bihar Prem Jewelers Robbery दरभंगा ज्वेलरी लूट दिनदहाड़े लूट बिहार प्रेम ज्वेलर्स लूट बिहार क्राइम न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.