Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 23:13
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सीवान में CSP संचालक को गोली मार 5 लाख की लूट, हालत नाजुक
          Headline

          सीवान में CSP संचालक को गोली मार 5 लाख की लूट, हालत नाजुक

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Siwan News:  जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देते हुए CSP संचालक को गोली मार दी और करीब पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

          मिली जानकारी के अनुसार, सराय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित रकीसहा पोखरा के पास यह वारदात हुई। घायल की पहचान कल्याणपुर निवासी अशोक पटेल के रूप में हुई है, जो एक्सिस बैंक का CSP संचालक है। बताया जा रहा है कि वह बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर अपने गांव लौट रहे थे।

          इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा किया और सुनसान जगह देखकर उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने बिना समय गंवाए उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अपराधी रुपये से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

          घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल अशोक पटेल को तुरंत सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया।

          घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसडीपीओ अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। वहीं, स्थानीय विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हाल जाना।

          पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से लोगों में डर का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ गई है।


          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Axis Bank CSP attack Bihar Crime News CSP operator shooting CSP संचालक गोलीकांड daylight robbery in Siwan एक्सिस बैंक CSP हमला Siwan robbery दिनदहाड़े लूट सीवान बिहार क्राइम न्यूज सीवान लूटकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.