Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 24 June 2026 || 22:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुआवजा विवाद में एनटीपीसी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर ध्वस्त
          Headline

          मुआवजा विवाद में एनटीपीसी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर ध्वस्त

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Hazaribagh News:  जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत जोरदाग गांव में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के आवास को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई NTPC और पूर्व मंत्री के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन और मुआवजा विवाद के चलते की गई।

          बताया जा रहा है कि चट्टी बरियातू कोल खनन परियोजना के विस्तार में यह जमीन बाधा बन रही थी। एनटीपीसी अधिकारियों के अनुसार, संबंधित भूमि के लिए मुआवजा राशि पहले ही निर्धारित की जा चुकी थी। हालांकि, योगेंद्र साव ने इस राशि को लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद कंपनी ने राशि को ट्रिब्यूनल कोर्ट में जमा कर दिया।

          इधर, योगेंद्र साव अपनी पत्नी एवं बड़कागांव की पूर्व विधायक निर्मला देवी के साथ कई दिनों से अपने आवास पर धरना दे रहे थे। उनकी मांग थी कि मुआवजा राशि में बढ़ोतरी की जाए। प्रशासन की ओर से कई बार समझौते का प्रयास भी किया गया, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी।

          गुरुवार को अंचल प्रशासन, एनटीपीसी अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तीन पोकलेन मशीनों की मदद से घर को गिरा दिया गया। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। हालांकि, कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

          इस घटना के बाद योगेंद्र साव की पुत्री और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वे इस मामले को अदालत में चुनौती देंगी।

          इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है तथा राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन सकता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Amba Prasad statement Hazaribagh compensation case Keredari Joradag news NTPC land dispute NTPC जमीन विवाद अंबा प्रसाद बयान Yogendra Saw's house demolition केरेडारी जोरदाग खबर योगेंद्र साव घर ध्वस्तीकरण हजारीबाग मुआवजा मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          June 24, 2026

          मिड-डे मील मद की राशि भुगतान में 8 हजार रिश्वत मांगने वाला बीपीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा

          June 24, 2026

          मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल

          June 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          मिड-डे मील मद की राशि भुगतान में 8 हजार रिश्वत मांगने वाला बीपीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा

          मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

          औरंगाबाद: पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बेटियों संग नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.