Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 23:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»शादी समारोह में फायरिंग, दुल्हन के चाचा ने दूल्हे के भाई को मारी गो/ली
          Headline

          शादी समारोह में फायरिंग, दुल्हन के चाचा ने दूल्हे के भाई को मारी गो/ली

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:  जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव में मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक फायरिंग हो गई। इस घटना में दूल्हे का भाई गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

          घायल युवक की पहचान गढ़वा जिले के पोटमा गांव निवासी कमल चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके पैर में गोली लगी है और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

          जानकारी के अनुसार गढ़वा जिले के लगमा गांव से बारात पलामू के नौगढ़ गांव स्थित सुनील चौधरी के घर आई थी। मंगलवार रात द्वारपूजा की रस्म पूरी होने के बाद जयमाला की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बारात में शामिल एक व्यक्ति ने अवैध हथियार निकालकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से शादी समारोह में मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

          बताया जाता है कि फायरिंग के दौरान कुछ लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे। इसी बात को लेकर बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। वीडियो डिलीट कराने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई।

          इस दौरान कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। घायल कमल चौधरी ने बताया कि विवाद बढ़ने के बाद वह एक गाड़ी में छिप गया था, लेकिन हमलावर ने उसे गाड़ी से बाहर खींच लिया और गोली चला दी। गोली उसके पैर को छेदते हुए निकल गई।

          इस मारपीट में दो अन्य युवक भी घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। गोली चलाने का आरोप दुल्हन के चाचा और पारा शिक्षक राकेश चौधरी पर लगाया गया है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

          घटना की सूचना मिलने के बाद लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन मिला है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

          dispute at wedding ceremony Jharkhand Crime News Leslieganj police station firing Palamu firing news झारखंड क्राइम न्यूज Firing at Lamu wedding पलामू गोलीकांड खबर पलामू शादी में फायरिंग लेस्लीगंज थाना गोलीकांड शादी समारोह में विवाद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          September 12, 2026

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          September 12, 2026

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.