Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 17:02
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मोतिहारी में अवैध आर्केस्ट्रा पर पुलिस का छापा, तीन नाबालिग लड़कियाें को किया गया रेस्क्यू, पॉक्सो एक्ट में केस
    Headline

    मोतिहारी में अवैध आर्केस्ट्रा पर पुलिस का छापा, तीन नाबालिग लड़कियाें को किया गया रेस्क्यू, पॉक्सो एक्ट में केस

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Motihari News:  जिले में अवैध आर्केस्ट्रा के माध्यम से नाबालिग लड़कियों के शोषण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरसिद्धि थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, वहीं तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया है।

    यह कार्रवाई प्रशिक्षु डीएसपी रिषभ कुमार के नेतृत्व में हरसिद्धि पुलिस और चाइल्ड लाइन मोतिहारी की संयुक्त टीम ने की। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि धनखरैया और नहर के पास संचालित ‘किरण म्यूजिकल आर्केस्ट्रा’ में नाबालिग लड़कियों से जबरन नृत्य कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर अचानक छापेमारी की।

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कियों को बरामद किया, जिन्हें कथित तौर पर आर्केस्ट्रा में नाचने के लिए मजबूर किया जा रहा था। मौके से तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधांशु कुमार, मुकेश कुमार और नीलकमल कुमार के रूप में हुई है।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बाल श्रम निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

    प्रशिक्षु डीएसपी रिषभ कुमार ने बताया कि रेस्क्यू की गई लड़कियों को काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों को सौंपने या आवश्यकतानुसार सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इन लड़कियों को कहां से लाया गया और किस तरह उन्हें इस अवैध काम में धकेला गया।

    पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि नाबालिगों के शोषण से जुड़े मामलों को लेकर जिले में सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

    उल्लेखनीय है कि इस विशेष अभियान के तहत इससे पहले कोटवा, डुमरिया घाट और संग्रामपुर थाना क्षेत्रों में भी छापेमारी की जा चुकी है। इन कार्रवाइयों में आधा दर्जन से अधिक नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है और छह अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

    पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं नाबालिगों से मजदूरी या इस तरह के कार्य कराए जाने की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।


    SEO Keywords

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    East Champaran police raid Harsiddhi police station news Illegal orchestra action POCSO Act case rescue of minor girls अवैध आर्केस्ट्रा कार्रवाई नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू पूर्वी चंपारण पुलिस छापा पॉक्सो एक्ट मामला हरसिद्धि थाना खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    March 8, 2026

    जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले– पिता के मार्गदर्शन में करूंगा जनकल्याण का काम

    March 8, 2026

    Nitish Kumar: गठबंधन राजनीति के मास्टर, दो दशक तक संभाली बिहार की कमान

    March 8, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिनसे सगाई कर चर्चा में आए क्रिकेटर Prithvi Shaw?

    Ranchi News : महिला दिवस पर चली महिला स्पेशल ट्रेन, महिला रेलकर्मियों ने संभालीं पूरी कमान

    Tips For Healthy Eyes : घंटों कम्प्यूटर पर काम करते हैं? आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    Jharkhand Police अब होगी पेपरलेस, ईमेल और व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे समन और वारंट

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.