फरीदाबाद।
फरीदाबाद में कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति- पत्नी और 2 साल का बच्चा शामिल है। घटना मंगलवार की रात की है। मृतकों की पहचान फरीदाबाद के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के ओम एनक्लेव कि राजीव कॉलोनी निवासी अमन और उनकी पत्नी प्रिया व उसके बच्चे के रूप में की गई है। पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को बीके अस्पताल भेजा है। जानकारी अनुसार परिवार सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे। अंगीठी से उत्सर्जित जहरीला गैस के कारण दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। इधर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी।


