Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करवाने का श्रेय खुद को दिया है। “बोर्ड ऑफ पीस” इवेंट में बोलते हुए ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उनके चीफ ऑफ स्टाफ के सामने कहा कि ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित जंग को रोककर 25 मिलियन लोगों की जान बचाई। ट्रंप के मुताबिक हालात बेहद गंभीर थे—“जंग जोरों पर थी, प्लेन गिराए जा रहे थे और स्थिति बेकाबू हो रही थी।”
‘200% टैरिफ की धमकी’ – ट्रेड डील को बनाया हथियार
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से सीधे फोन पर बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi का जिक्र करते हुए कहा कि वे उन्हें अच्छी तरह जानते हैं। ट्रंप के अनुसार उन्होंने साफ चेतावनी दी थी कि अगर विवाद नहीं सुलझा तो अमेरिका किसी के साथ ट्रेड डील नहीं करेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने दोनों देशों पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी भी दी। ट्रंप ने दावा किया कि जब आर्थिक नुकसान की आशंका सामने आई तो दोनों देशों ने पीछे हटने का फैसला किया।
<blockquote class=”twitter-tweet” data-media-max-width=”560″><p lang=”en” dir=”ltr”><a href=”https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw”>#WATCH</a> | At the Board of Peace Event, US President Donald Trump says, "…He (Pakistani PM) said in front of our Chief of Staff that President Trump saved 25 million lives when he stopped the war between us and India…That war was raging. Planes were being shot down. And I got… <a href=”https://t.co/pm5eT7xjz3″>pic.twitter.com/pm5eT7xjz3</a></p>— ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/2024499056731713916?ref_src=twsrc%5Etfw”>February 19, 2026</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
‘11 जेट गिराए गए’ – ट्रंप का सनसनीखेज बयान
अपने संबोधन में ट्रंप ने यह भी कहा कि संघर्ष के दौरान 11 महंगे जेट गिराए गए थे। हालांकि उनके इन दावों पर पहले भी आधिकारिक स्तर पर सवाल उठते रहे हैं। बावजूद इसके, ट्रंप ने इसे अपनी कूटनीतिक सफलता करार दिया और कहा कि उनकी सख्ती ने संभावित बड़े युद्ध को टाल दिया।
Read More : Ranchi News : बजट सत्र का दूसरा दिन गरमाया, राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में तीखी बहस
संयुक्त राष्ट्र को 10 बिलियन डॉलर – शांति के लिए नई पहल
कार्यक्रम में ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका “यूनाइटेड स्टेट्स बोर्ड ऑफ पीस” को 10 बिलियन डॉलर का योगदान देगा और संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने कहा कि United Nations को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। ट्रंप के मुताबिक बोर्ड ऑफ पीस संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली पर नजर रखेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि संस्थान प्रभावी तरीके से काम करे। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में संयुक्त राष्ट्र वैश्विक शांति बनाए रखने में और बड़ी भूमिका निभाएगा।

