Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 April 2026 || 20:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पतरातू में एक-47 से कोयला कारोबारियों के घर पर हुई फायरिंग
          Headline

          पतरातू में एक-47 से कोयला कारोबारियों के घर पर हुई फायरिंग

          today post liveBy today post liveFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ramgarh News:- रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र में अपराधियों ने कोयला कारोबारियों को एकबार फिर निशाना बनाया है। यहां एक-47 से फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी गई। बुधवार की देर रात पतरातू सौंदा बस्ती सरिया टोला में कोयला कारोबारी गजानंद साव उर्फ गज्जू और रोड सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के घर पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी वारदात स्थल से लगभग तीन दर्जन खोखे बरामद किए हैं। पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के साथ-साथ पतरातू थाना प्रभारी, भुरकुंडा ओपी प्रभारी, बरकाकाना ओपी प्रभारी, भदानीनगर ओपी प्रभारी भी इस मामले की जांच में जुट गए हैं।

           

          एक-47 से कोयला कारोबारी के घर पर की गई फायरिंग सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधी उस इलाके में घुसे। सबसे पहले अपराधियों ने पंचू होटल के पास फायरिंग की। इसके बाद रोड सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के घर पर लगभग एक दर्जन से अधिक गोलियां एक-47 से चलाई। यहां गोलीबारी करने के बाद अपराधियों ने कोयला कारोबारी गजानंद साव उर्फ गज्जू साव के घर को टारगेट किया। वहां भी एक-47 से ही एक दर्जन से अधिक गोलियां चलाई गई। इस फायरिंग में घर के शीशे भी टूट गए। घटना के वक्त गजानंद साव उर्फ गज्जू साव और नीतीश कुमार अपने घर पर नहीं थे। घर पर केवल परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। भागने के क्रम में अपराधियों ने रास्ते में स्थित संजय पान दुकान और रेलवे साइडिंग पतरातू के पास भी फायरिंग की।

           

          पतरातू इलाके को दहलाने वाले चार अपराधी किसी गिरोह के सदस्य थे, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। किसी भी आपराधिक गिरोह ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस रंगदारी से जोड़कर इस पूरे मामले को देख रही है। साथ ही अपराधियों की शिनाख्त के लिए इलाके से बाहर भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

           

          कोयला कारोबारी गजानंद साव उर्फ गज्जू और रोड सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार पहले भी अपराधियों के टारगेट रहे हैं। जनवरी 2023 में भुरकुंडा बाजार में ही गजानंद साव और गज्जू साव पर फायरिंग हुई थी। जिसमें वह बाल बाल बच गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए निजी बॉडीगार्ड भी रख लिया था। मई 2024 में नीतीश कुमार के घर पर भी अपराधियों ने गोली चलाई थी।

           

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.