Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:03
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा मुठभेड़ में ढेर
    Headline

    झारखंड में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा मुठभेड़ में ढेर

    today post liveBy today post liveJanuary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Chaibasa News:- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंडा के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल दा उर्फ पतिराम मांझी को मार गिराया। इस मुठभेड़ में अनल दा के साथ अन्य 11 नक्सलियों के मारे जाने की भी सूचना है।

     

    आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस ने मुठभेड़ में अनल दा के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया सूचना मिली थी कि अनल दा का दस्ता किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा है।

     

    खुफिया इनपुट के आधार पर कोबरा, झारखंड जगुआर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गुरुवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई, जो कई घंटों तक चली।

     

    मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। बरामद हथियारों में एके-47, इंसास राइफल, एसएलआर और बड़ी संख्या में कारतूस शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान ग्रामीणों की मदद से की जा रही है।

     

    अनल दा झारखंड के गिरिडीह जिले का निवासी था और लंबे समय से सारंडा के जंगलों में सक्रिय था। वह प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की झारखंड-बिहार स्पेशल एरिया कमेटी का प्रमुख सदस्य था और संगठन की कई बड़ी नक्सली गतिविधियों की कमान संभाल रहा था। उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

     

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह ऑपरेशन अनल दा के पूरे दस्ते को निशाना बनाकर चलाया गया था। इस दस्ते में मिसिर बेसरा जैसे अन्य बड़े नक्सली नेताओं के शामिल होने की भी आशंका थी, हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

     

    सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा है और इसे नक्सलियों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.