Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 05:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
          Headline

          रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

          today post liveBy today post liveJanuary 12, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:- झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की तलाश लगातार जारी है। बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद रांची पुलिस ने तलाश अभियान को और तेज कर दिया है।

          रांची पुलिस प्रशासन ने बच्चों का पता बताने वाले को दिए जाने वाले इनाम की राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

          दरअसल, दोनों बच्चे 02 जनवरी को धुर्वा थाना क्षेत्र के मल्हार कोचा इलाके से लापता हो गए थे। घटना के बाद से रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा व्यापक स्तर पर बढ़ा दिया गया है।

          पुलिस के मुताबिक, अब तक पांच हजार से अधिक मोबाइल नंबरों और लगभग दो हजार सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा चुकी है। जिस दिन बच्चे लापता हुए थे, उस दिन इलाके में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था, जिससे क्षेत्र में लोगों की आवाजाही सामान्य से कहीं अधिक थी। पुलिस द्वारा कॉल डंप निकालने पर हजारों मोबाइल नंबर सक्रिय पाए गए, जिनकी गहन जांच की जा रही है।

          मामले की निगरानी के लिए रांची जिले के नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और यातायात पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ शहर के सभी थानों के निरीक्षक और थाना प्रभारी धुर्वा थाना परिसर में कैंप कर रहे हैं, ताकि बच्चों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

          इधर, बच्चों की बरामदगी के लिए झारखंड अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सीआईडी के पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने देशभर के पुलिस महानिदेशकों, पुलिस आयुक्तों और महानिरीक्षकों को ह्यू एंड क्राई (पुलिस की ओर से जारी एक सार्वजनिक सूचना है, जिसमें किसी वांछित अपराधी या गुमशुदा व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगी जाती है, ताकि जनता की मदद से उसे पकड़ा जा सके) नोटिस जारी किया है। इसके तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थानों, आउट पोस्टों और बीट हाउसों में बच्चों की जानकारी प्रसारित कर पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है।

           

          पुलिस की ओर से भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मामला धुर्वा थाना क्षेत्र (कांड संख्या 01/2026) से संबंधित है और इसकी जांच की निगरानी सीआईडी द्वारा की जा रही है।

           

          पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को भी बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि दोनों मासूमों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          November 5, 2026

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          November 5, 2026

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          पलामू में ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को किया गिरफ्तार

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.