Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 24 June 2026 || 14:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बुढ़मू हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार
          Headline

          बुढ़मू हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveJanuary 3, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:- रांची के बुढ़मू थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

          गिरफ्तार आरोपितों में समीर अंसारी, साहिल टुडू, राम मुर्मू और नरेश मरांडी शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से मैगजीन युक्त देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा, 7.65 बोर के पांच जिंदा कारतूस, 315 बोर की चार जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल फोन और एक अपाचे मोटरसाइकिल (जेएच-01 बीएन 3743) बरामद की है।

          ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 30 दिसंबर को मोहम्मद एकराम ने बुढ़मू थाना में लिखित आवेदन देकर सूचना दी थी कि उनके भतीजे पियूष उर्फ इबरार अंसारी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को सरईदाह करमबोहा नदी पर बने रेलवे पुल के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक फेंक दिया गया था। आवेदन के आधार पर बुढ़मू थाना में मामला दर्ज किया गया।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, पुलिस उपाधीक्षक, खलारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम तकनीकी साक्ष्यों और अन्य स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर गहन अनुसंधान कर रही थी। इसी क्रम में 02 जनवरी को सूचना मिली कि कांड में शामिल अपराधी छापर बरवाटोली गांव में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर समीर अंसारी और साहिल टुडू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

          समीर अंसारी ने अपने बयान में बताया कि करीब छह माह पहले उसने मृतक पियूष उर्फ इबरार अंसारी से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर मृतक लगातार दबाव बना रहा था और धमकी भी दे रहा था। इसी कारण उसने अपने साथियों साहिल टुडू और राम मुर्मू के साथ मिलकर पियूष की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया।

          आरोपितों ने यह भी बताया कि वारदात में प्रयुक्त हथियार और गोलियां नरेश मरांडी ने हजारीबाग स्थित अपने घर में छिपाकर रखी थीं। इसके बाद पुलिस ने राम मुर्मू और नरेश मरांडी को भी गिरफ्तार कर लिया।

          आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

           

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          June 23, 2026

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          June 23, 2026

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          June 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          लखीसराय पुलिस ने सॉल्वर गैंग का किया खुलासा, मेडिकल और नर्सिंग छात्रों समेत 9 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

          लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, जान बचाने छत से कूदे छात्र , बचाव जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.