Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 23:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जयंती ब्रिज पर आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत
          Headline

          जयंती ब्रिज पर आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत

          today post liveBy today post liveJanuary 3, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chaibasa News:- पश्चिमी सिंहभूम जिले में घने कोहरे और तेज रफ्तार का कहर लगातार सड़क हादसों के रूप में सामने आ रहा है। शनिवार तड़के चाईबासा–हाता मुख्य सड़क पर जयंती ब्रिज के समीप दो मालवाहक ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

          मृतक की पहचान विजय कुमार राय (45) के रूप में हुई है, जो बिहार के छपरा जिले का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, विजय कुमार राय कोलकाता से माल लोड कर ट्रक लेकर चाईबासा की ओर आ रहा था। इसी दौरान शनिवार सुबह करीब तीन बजे जयंती ब्रिज के पास घने कोहरे के कारण सामने से आ रहे दूसरे मालवाहक ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। दृश्यता बेहद कम होने के कारण चालक एक-दूसरे को समय पर नहीं देख सके।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण नींद से जाग गए और घटनास्थल की ओर दौड़े। हादसे में एक ट्रेलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क पर ट्रकों के टूटे हुए हिस्से दूर-दूर तक बिखर गए। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया।

          स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी और कोहरे के बावजूद एंटी फॉग लैंप या अन्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। यही वजह है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में इन दिनों लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

          घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी वाहन चालक या वाहन मालिक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

          लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने कोहरे के मौसम में तेज रफ्तार, एंटी फॉग लैंप की कमी और यातायात नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बरती जाए, ताकि ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कोहरे में सड़क दुर्घटना चाईबासा हाता रोड दुर्घटना जयंती ब्रिज सड़क हादसा ट्रक आमने सामने टक्कर पश्चिमी सिंहभूम सड़क हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.