Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 27 June 2026 || 00:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, कई जिलों में तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे
          Headline

          झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, कई जिलों में तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे

          today post liveBy today post liveDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:- झारखंड के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। ठंड का असर इतना तेज हो गया है कि राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

          मौसम विभाग के अनुसार डालटेनगंज में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है। वहीं चाईबासा में तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री और जमशेदपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण ठिठुरन और कनकनी में लगातार इजाफा हो रहा है।

          मौसम विभाग ने बताया कि 26 दिसंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है। उत्तर-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड और बढ़ने की आशंका जताई गई है।

          पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा और कुछ स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति भी देखने को मिली।

          सोमवार की सुबह रांची समेत आसपास के जिलों में तेज कनकनी महसूस की गई। सुबह हल्का कुहासा छाया रहा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। इसके बावजूद दिनभर ठंड का असर बना रहा और शाम होते ही तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।

          सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 21.5 और 11 डिग्री, डालटेनगंज में 18.5 और 6.5 डिग्री, बोकारो में 21.1 और 9.4 डिग्री, चाईबासा में 20.8 और 9.2 डिग्री, खूंटी में 22.9 और 7.3 डिग्री, लोहरदगा में 19.4 और 7.1 डिग्री, लातेहार में 19.8 और 9.5 डिग्री तथा सरायकेला में अधिकतम 22.5 और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

          मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने, गर्म कपड़ों का उपयोग करने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भतीजी की लव मैरिज से नाराज दारोगा ने की युवक की हत्या फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

          June 26, 2026

          रामगढ़ NH-23 पर कोयला लदे ट्रक व सवारी वाहन की भीषण टक्कर, बैंड पार्टी के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत

          June 26, 2026

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          June 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राम मंदिर दान मामले में जांच तेज, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

          भतीजी की लव मैरिज से नाराज दारोगा ने की युवक की हत्या फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

          रामगढ़ NH-23 पर कोयला लदे ट्रक व सवारी वाहन की भीषण टक्कर, बैंड पार्टी के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.