Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 12:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवादा में कपड़ा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, एक आरोपी हिरासत में
          Headline

          नवादा में कपड़ा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, एक आरोपी हिरासत में

          today post liveBy today post liveDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada News:- नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रयाग गांव के पास शनिवार देर रात अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मार दी। इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

          घायल दुकानदार की पहचान प्रयाग गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे फतेहपुर स्थित अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से पीछा कर रहे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

          अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली राहुल कुमार के कंधे को छूते हुए पार हो गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, वहीं घायल ने तुरंत परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में राहुल कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

          घटना की जानकारी मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई। घायल के बयान के आधार पर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। रविवार को थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

          घायल राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर शिवांक कुमार नामक युवक से विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। राहुल कुमार का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते शिवांक कुमार ने इस घटना को अंजाम दिया है।

          पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवांक कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अकबरपुर थाना फायरिंग कपड़ा व्यवसायी को गोली नवादा क्राइम न्यूज़ नवादा गोलीकांड प्रयाग गांव अपराध
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.