Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 25 June 2026 || 18:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चाची की डांट से नाराज भतीजे ने रची लूट की साजिश, शिक्षक दंपत्ति से लूट मामले में दो गिरफ्तार
          Headline

          चाची की डांट से नाराज भतीजे ने रची लूट की साजिश, शिक्षक दंपत्ति से लूट मामले में दो गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu News:- जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में शिक्षक दंपत्ति से लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में शिक्षक दंपत्ति के भतीजे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद और चाची की लगातार डांट-फटकार से नाराज भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।

          यह घटना 20 नवंबर की रात हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव स्थित मुगलजान टोले में हुई थी। शिक्षक मृत्युंजय मेहता और उनकी पत्नी अनिता देवी को उनके घर में बंधक बनाकर मारपीट की गई और लूटपाट को अंजाम दिया गया। घटना के 27 दिनों के भीतर पुलिस ने इसका उद्भेदन करते हुए मृत्यंजय मेहता के भतीजे नीरज कुमार (19) और उसके साथी ओमप्रकाश सिंह उर्फ दीपक सिंह उर्फ दीपू (22) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी कुकही गांव के ही निवासी हैं।

          पुलिस ने बताया कि इस वारदात में शामिल तीसरा आरोपी विक्की कुमार को औरंगाबाद पुलिस पहले ही 2 दिसंबर को एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। वहीं, इस कांड में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

          गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि नीरज कुमार को उसकी चाची अनिता देवी अक्सर नशेड़ी कहकर अपमानित करती थीं और सार्वजनिक रूप से डांट-फटकार लगाती थीं। घटना वाले दिन 20 नवंबर को भी उसे सबके सामने फटकारा गया था, जिससे वह काफी आक्रोशित हो गया। इसी के बाद उसने अपने साथी ओमप्रकाश से चाचा-चाची को सबक सिखाने की बात कही और घर में घुसकर मारपीट व लूट की योजना बनाई।

          शुरुआत में ओमप्रकाश इसके लिए तैयार नहीं हुआ, लेकिन उसके साथी विक्की कुमार, जो पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है, के आने के बाद योजना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने शादी का हवाला देते हुए घर में नकदी और जेवर होने की बात कही और योजना के तहत नीरज, ओमप्रकाश, विक्की समेत छह लोग शिक्षक के घर में घुसे और मारपीट कर लूटपाट की।

          मामले की जांच के लिए हुसैनाबाद एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। जांच के क्रम में 17 दिसंबर को नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया और उसके घर से लूटा गया एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। उसकी निशानदेही पर ओमप्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके घर से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

          एसपी ने बताया कि आरोपी विक्की कुमार औरंगाबाद जिले के खैरा एनटीपीसी थाना क्षेत्र के घूजा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ बिहार और छत्तीसगढ़ में कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि लूटी गई जेवरात, नकदी और अन्य सामान की बरामदगी की जा सके।

           

          फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          June 25, 2026

          हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2014 की आचार संहिता उल्लंघन प्राथमिकी रद्द

          June 25, 2026

          मोतिहारी में इतिहास: तीन थर्ड जेंडर अभ्यर्थी पहनेंगे खाकी, पासिंग आउट परेड में गूंजी समावेशिता की मिसाल

          June 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2014 की आचार संहिता उल्लंघन प्राथमिकी रद्द

          मोतिहारी में इतिहास: तीन थर्ड जेंडर अभ्यर्थी पहनेंगे खाकी, पासिंग आउट परेड में गूंजी समावेशिता की मिसाल

          कोडरमा में हाथियों का आतंक, महिला को कुचलकर मार डाला; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.