Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 12:05
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»हटिया स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
    Headline

    हटिया स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    today post liveBy today post liveDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:-  रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। हटिया रेलवे स्टेशन में चलाए गए संयुक्त जांच अभियान के दौरान आरपीएफ टीम ने 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग 11.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रविवार को हटिया स्टेशन परिसर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध अवस्था में बैठे दो व्यक्तियों पर उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग स्क्वॉड की नजर पड़ी। शक के आधार पर दोनों को रोका गया और उनकी तलाशी ली गई।

    तलाशी के दौरान उनके बैगों से चार पैकेटों में बांधा गया कुल 23 किलो गांजा मिला। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह की देखरेख में डीडी किट से जांच की गई, जिसमें यह मादक पदार्थ गांजा ही पाया गया। इसके बाद आरपीएफ ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए बरामद गांजा और दोनों आरोपितों को जीआरपी हटिया को सौंप दिया।

    गिरफ्तार तस्करों की पहचान मोहम्मद फिरोज और राम बिलास चौधरी के रूप में हुई है। दोनों के पास मिले बैगों में गांजा को छोटे-छोटे पैकेटों में पैक कर रखा गया था, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि वे इसे सप्लाई करने की तैयारी में थे।

    पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह गांजा ओडिशा के राउरकेला में एक अज्ञात सप्लायर से खरीदा था और इसे धनबाद में एक व्यक्ति को सौंपने जा रहे थे। आरपीएफ और जीआरपी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा की गई यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आरपीएफ गांजा बरामदगी ओडिशा से गांजा तस्करी रांची ड्रग्स न्यूज़ रेलवे सुरक्षा कार्रवाई हटिया स्टेशन तस्कर गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.